आंखों के नीचे अधिक डार्क सर्कल के लिए इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल: Dark Circles Remedy
Dark Circles Remedy

आंखों के नीचे अधिक डार्क सर्कल के लिए इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका उपयोग आप कर सकते हैं।

Dark Circles Remedy: आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना आजकल एक आम समस्या हो गई है, जिसकी वजह से हर कोई परेशान रहता है और इसे ठीक करने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट लेना भी पसंद करता है। मार्केट में इसके लिए बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जाते हैं लेकिन कई प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक भी होते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आंखों के नीचे की त्वचा बहुत ही ज्यादा नाजुक होती है। उसके लिए किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए अगर आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका उपयोग आप कर सकते हैं।

सामग्री

  • बेसन
  • गुलाब जल
  • चावल का आटा

बेसन के फायदे

Dark Circles Remedy
Benefits of besan

सबसे पहले हम बात करते हैं कि बेसन के क्या-क्या फायदे होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमे हुए टैनिंग को कम करने में सहायता करता है। इसी के साथ यह एक मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ बेसन से त्वचा में होने वाली किसी भी तरह के स्किन इनफेक्शन को रोकने के लिए यह फायदेमंद साबित होता है।

गुलाब जल के फायदे

Rose Water for Dark Circles Remedy

जैसा कि आप जानते हैं गुलाब जल हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। गुलाब जल त्वचा पर एक नेचुरल टोनर का भी काम करता है। इसी के साथ यह त्वचा को लचीला बनाने में काफी सहायता करता है। गुलाब जल पोर्स का साइज बड़ा होने से भी रोकता है। इसी के साथ त्वचा पर जमी हुई प्रदूषण की गंदगी को भी खत्म करने में मदद करता है।

चावल के आटे के फायदे

Rice Flour for Dark Circles Remedy

चावल के आटे में पहले से ही स्किन व्हाइटनिंग का गुण पाया जाता है। इसी के साथ चावल का आटा स्किन के डेड सेल्स को भी रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही साथ स्किन को रिपेयर करने में चावल का आटा काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

किस तरह करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में लगभग एक चम्मच चावल का आटा डाल ले। इसमें एक चम्मच बेसन भी डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इसके बाद इसमें कम से कम 1 से 2 चम्मच गुलाब जल डाल ले। अब इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें।

how to use face pack

इन तीनों को मिक्स करने के बाद आप इसे आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल पर लगा सकते हैं। आंखों के नीचे इसे इस्तेमाल करने के लिए पतले ब्रश की मदद ली जा सकती है। लगभग 15 से 20 मिनट तक के लिए आंखों के नीचे इस मिश्रण को लगाए रखें। इसके बाद कॉटन की मदद से आंख के नीचे लगे हुए पेस्ट को साफ कर ले।

इसके बाद पानी की मदद से आंखों के नीचे के अंडर आई एरिया को अच्छी तरह से साफ कर लें। इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...