ग्लोइंग और दाग धब्बे रहित त्वचा पाने के लिए अपनाएं दादी अम्मा के यह घरेलू नुस्खे...!!
आज हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप काफी कम दाम और मेहनत से घर पर ही बना सकते हैं
Beauty Remedy: महिलाओं को ग्लोइंग और बिना दाग धब्बे वाली स्किन काफी पसंद है और वह हमेशा ग्लोइंग दिखने के लिए काफी नुस्खे भी आजमाती रहती है। इसके लिए वह कई आर्टिफिशियल चीजें काम में लेती है तो कई घर पर भी बनाए हुए पेस्ट काम में लेती है, ताकि वे सदा जवान और ग्लोइंग दिखती रहे। आपने देखा होगा कि पहले की औरतें काफी ग्लोइंग स्किन वाली रहती थी और वह काफी ज्यादा जवान भी लगती थी। भले ही वे कोई आर्टिफिशियल चीजें काम में नहीं लेती हो। इसके पीछे का राज उनके द्वारा घर पर ही बनाए गए ऐसे नुस्खे हैं जो उन्हें सदा जवान रहने में मदद करते थे। आज हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप काफी कम दाम और मेहनत से घर पर ही बना सकते हैं तथा अपने ऊपर अप्लाई करके बेहतरीन और दाग धब्बों रहित त्वचा प्राप्त कर सकते हैं।
नींबू, शहद और दही का पेस्ट करेगा कमाल

हमारे घर पर ही ऐसे आइटम पाए जाते हैं, जिनसे हम अपने फेस की मरम्मत कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट क्वालिटी पाई जाती है, जो कि हमारी त्वचा के लिए काफी कारगर साबित होती है। जब हम नींबू को दही और शहद में मिलाकर त्वचा पर लगाते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर चमक आ जाती है तथा दाग धब्बे गायब हो जाते हैं। आप जब यह पेस्ट अपने फेस पर लगाते हैं तो 10 से 15 मिनट का इंतजार करें और बाद में धो कर देखें। लगातार कुछ दिन ऐसा करने पर ही आपको इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे।
दही और चावल से बनाए स्क्रब

चेहरे पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब काफी कारगर साबित होता है। हम ऐसा ही एक असरदार स्क्रब अपने घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको चावल का आटा और दही चाहिए होंगे। इन दोनों को मिक्स करके इनका पेस्ट अपने फेस पर लगाएं और स्क्रब करें। 10-15 मिनट अपने चेहरे पर यह पेस्ट रखने के बाद इसे अपने हलके हलके हाथों से मलते हुए धोते जाए और अपनी डेड स्किन को हटाते जाए। लगातार इसका उपयोग करने से आपका चेहरा चमकने लगेगा और स्किन ग्लोइंग होने लगेगी। काफी हद तक आपके चेहरे के दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगे।
अंडे, शहद और दही का फेसपैक

चेहरे की अच्छे से सफाई करने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको एक फेसपैक की जरूरत होती है जो आप बाजार से लेकर आते हैं, लेकिन एक शानदार फेस पैक आप घर पर भी बना सकते हैं जिसमें आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा और इसके परिणाम भी काफी शानदार होंगे। आप शहद, दही, 2 बादाम, नींबू का रस, अंडे का सफेद वाला भाग और ओटमील पाउडर लेकर इन सबको मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे फेस पैक को आप करीब 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और अंत में थोड़ा हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे धो कर अपने चेहरे से निकाल दें। इसके बाद आप देखेंगे कि आपका चेहरा काफी खिल खिलाने लग गया है। कुछ दिनों के उपयोग के बाद में आपको शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे।

आप हमारे द्वारा बताए गए इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग जरूर करें इनके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। लेकिन इनके परिणाम काफी शानदार होते हैं। आप कुछ दिनों तक इनका प्रयोग करें और परिणाम स्वयं देख सकते हैं तथा इस्तेमाल करने के बाद हमें कमेंट बॉक्स में धन्यवाद भी कह सकते हैं।
