Beauty Blender Cleaning: ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग चाहे कोई भी प्रोडक्ट लगाना हो तो हर समय किया जाता है। इसे लंबे समय तक प्रयोग करते रहने के लिए इसे साफ रखना भी काफी जरूरी होता है। यह चीजें डायरेक्ट आपके चेहरे और स्किन पर प्रयोग होती हैं इसलिए आपको इस मामले में काफी ज्यादा हाइजीन बरतना पड़ता है। आप चाहें तो अपने ब्यूटी ब्लेंडर को हर प्रयोग के बाद साफ कर सकती हैं या फिर आप इसे हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें। इससे आपका ब्यूटी ब्लेंडर अच्छी कंडीशन में रहता है। इससे ब्लेंडर में बैक्टीरिया का बिल्ड अप भी नहीं होता है। आइए जान लेते हैं कैसे आप ब्यूटी ब्लेंडर को काफी अच्छे से साफ रख सकती हैं।
ब्लेंडर को पानी में भिगो लें

सबसे पहला स्टेप होता है ब्यूटी ब्लेंडर को पानी में भिगोना। इसे तब तक पानी में ही छोड़ दें तब तक यह पूरा पानी अपने अंदर नहीं अबसोर्ब कर लेता है। इसके बाद आपका ब्लेंडर साइज में दुगना हो जायेगा और पूरी तरह से फूल जायेगा। इसे भिगोने के लिए बिलकुल साफ पानी का प्रयोग करें। ध्यान रखें कि पानी न तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ही ज्यादा गर्म। यह केवल गुनगुना पानी होना चाहिए।
जेंटल लिक्विड साबुन का प्रयोग करें
गीले ब्लेंडर में आपको थोड़ी सी मात्रा में कोई जेंटल साबुन लगा देना है। अगर आप लिक्विड सोप का प्रयोग करती हैं तो ही यह अच्छे से साफ होगा इसलिए इस पर तीन से चार बूंदें किसी अच्छे लिक्विड सोप की डाल दें।
ब्लेंडर की मसाज करें
ब्लेंडर में अब साबुन पूरे भाग में फैला लें। ऐसा करने के लिए इस स्टेप में आपको अपनी उंगलियों का प्रयोग करना होगा और हल्के हाथ से ब्लेंडर की मसाज करनी होगी। गीले स्पोंज पर ही इन बूंदों को डालें और अच्छे से झाग उठने दें ताकि ब्लेंडर से सारा प्रोडक्ट और गंदगी बाहर निकल सके। जहां पर ज्यादा जिद्दी मेक अप के निशान हैं उस भाग पर ज्यादा ध्यान दें और उसे बहुत ध्यान से साफ करें ताकि आपका ब्लेंडर भी न खराब हो और अच्छे से साफ भी हो जाए।
पानी चलाएं
अब फाइनल स्टेप में आपको सारा साबुन निकालने के लिए पानी चलाना होगा। जब तक गंदगी बाहर आना बंद न हो जाए तब तक आपको पानी चलाना बंद नहीं करना होगा। जब साफ पानी बाहर आने लगे तब इस पानी की नल को बंद कर दें।
इसे तोलिया से पोछें
जब स्पोंज अच्छे से साफ हो जाता है तब आपको इसका सारा अतिरिक्त पानी निचोड़ कर बाहर निकाल देना है। इसके बाद आपको तोलिया से इसको पोंछ लेना है ताकि स्पोंज की सारी नमी बाहर निकल सके और वह अच्छे से सूख सके।
ब्यूटी ब्लेंडर को हवा में रख दें

अच्छे से सुखाने के बाद भी आपका काम पूरा नहीं हुआ है क्योंकि अब आपको स्पोंज को खुली हवा में कुछ समय के लिए छोड़ देना है। एक दम से इसे धोने के बाद किसी सील बंद डिब्बे या जगह में न रखें बल्कि अच्छे से वेंटिलेशन हुई जगह पर रखें।
अपने मेकअप टूल्स को आप जितना ज्यादा साफ और हाइजेनिक रखती हैं उतना ही आपकी स्किन के लिए अच्छा रहता है और बैक्टीरिया के कारण होने वाले एक्ने और पिंपल्स का रिस्क भी इस तरह से काफी कम हो सकता है। इसलिए मेकअप ब्रश और स्पोंज को साफ करना न भूलें।
