Beauty Benefits of Turmeric: हल्दी को आयुर्वेद में सबसे ज्यादा गुणकारी और प्राकृतिक औषधि माना गया है। यह त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं को ठीक करने के लिए कारगर मानी जाती है। इतना ही नहीं कई बीमारियों से लड़ने के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। दरअसल, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा की लालिमा को बरकरार रखने के साथ-साथ दाग धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। आज हम आपको हल्दी के ब्यूटी बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं बेनिफिट्स के साथ कुछ आसान टिप्स जिनको फॉलो कर आप भी पा सकते हैं कांच सी चमकती त्वचा।
हल्दी के पोषक तत्व

हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरिया और एंटीफंगल तत्व पाए जाने के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी-के, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल खूबियां होती है जिसकी वजह से त्वचा की कई सारी समस्याओं को भी खत्म जल्द किया जा सकता है।
त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होने के साथ-साथ दाग धब्बों को दूर आसानी से किया जा सकता है। इतना ही नहीं रात को हल्दी का दूध पीने से भी काफी ज्यादा फायदा त्वचा में देखने को मिलता है। अगर किसी के त्वचा ऑयली है तो उसे भी हल्दी का सेवन करना चाहिए या हल्दी का फेस पैक लगाना चाहिए। ऐसा करने से ऑयली त्वचा से छुटकारा आसानी से मिल जाता है। वहीं अगर रूखी त्वचा है तो उसे ठीक करने के लिए भी हल्दी से बने फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जाए, तो काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलता है। क्योंकि यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ नाथ कोशिकाओं को हटाने का काम करती है।
इन फेस पैक्स को करें अप्लाई
हल्दी, चंदन और नींबू

हल्दी को चंदन और नींबू के रस में मिलाकर फेस पैक तैयार करना है। उसके बाद इस पैक को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर रखना है। हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लेना है। ऐसा करने से चेहरे के कील मुंहासे दूर होने के साथ-साथ दाग धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। अगर आपको मुहांसों के दाग तो जल्दी खत्म करना है तो 2 टेबलस्पून बेसन में आधा चम्मच हल्दी और 3 चम्मच फ्रेश योगर्ट मिलाकर लगाना है। ऐसा करने से चेहरे के दाग जल्द खत्म हो जाएंगे।
हल्दी और दही या दूध

इतना ही नहीं अगर बढ़ती उम्र के साइड इफेक्ट को कम करना है तो हल्दी आपकी बेस्ट ब्यूटी बेनिफिट हैक्स बन सकती है। हल्दी को दूध या दही में मिलाकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करने से आपके चेहरे में कसावट आती है। साथ ही चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत बनता है। हल्दी और दही या दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट से चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से धो लें।
