हमारे पास विभिन्न तरह के प्राकृतिक तेल जैसे जैतून का तेल, नारियल का तेल, मरूला, टी ट्री आदि अनमोल उपहार हैं जो हमारी कुदरत ने हमें दिए हैं।  जिनमें से अधिकतर के उपयोग से हम अनजान हैं । या तो हम केवल इनमें से एक आद का प्रयोग सिर की मालिश के लिए करते हैं। परंतु आज जो बातें आप इन प्राकृतिक तेलोंलो के बारे में जानेंगे उन्हें सुनकर आप कभी भी किसी भी तेल को खत्म होने से पहले नहीं फेकेंगे। 

इनके ढेर सारे सौंदर्य लाभ होते हैं, जैसे यदि आपको पिंपल्स हैं तो आप इनका प्रयोग दवा के तौर पर कर सकते हैं। आप इनका प्रयोग अपने नाखूनों को ताकतवर बनाने व जल्दी बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा इनको बालों में प्रयोग करने से मिलने वाली लाभों का तो आपको पता ही होगा। आज हम विभिन्न तरह के प्राकृतिक तेलों के बारे में जानेंगे और साथ ही साथ उनसे हमारे सौंदर्य को क्या क्या लाभ मिल सकता है, उसके विषय में भी जानेंगे। 

1. मरुला : साउथ अफ्रीका के मरूला पेड़ के फूलों से बनने वाली यह प्राकृतिक तेल आप की स्किन को ड्राई होने व फटने से बचाता है। यह आपकी त्वचा को एक नेचुरल मॉइश्चराइजर उपलब्ध कराता है। यह फैटटी एसिड से युक्त है जो फटी हुई त्वचा को ठीक करता है। यह आपकी स्किन में आसानी से मिल जाता है और आपको कोई ग्रीसी लुक भी नहीं देता है। 

2. टी ट्री : यदि आप की त्वचा में भी गड्ढे यानी पोर्स हैं और उनकी वजह से आपको पिंपल्स या लाल रंग के दाने हो जाते हैं तो यह दाने बैक्टीरिया की वजह से होते हैं।  टी ट्री ऑयल उन बैक्टीरिया को खत्म करने में सक्षम है। यदि आप को इन्फ्लेमेशन यानी सूजन या जलन होती है तो यह तेल आपको जलन में भी राहत पहुंचाएगा।

टी ट्री ऑयल

3. आर्गन : इसे लिक्वड गोल्ड यानि तरल सोना भी कहा जाता है। इस में ऐसे एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को बूढ़ा होने से बचाते हैं। आपकी स्किन को झुर्रियों और अन्य तरह के फलो से बचाने में यह तेल आपकी पूरी सहायता करेगा। यह आपकी त्वचा को एक कोमल सतह देगा। आप किसी भी स्किन टाइप के लिए यह ऑयल यूज कर सकते हैं। 

4. चमेली : चमेली का तेल भी आपकी स्किन को कोमल बनाएगा। यदि आपकी स्किन में जलन, खुजली या लाल रंग के दाने आदि समस्या है तो आप को एक बार चमेली का प्राकृतिक तेल प्रयोग करके देखना चाहिए। इस के एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण आप को बहुत राहत पहुंचाएंगे।

चमेली का तेल

5. नारियल का तेल : नारियल के तेल के कुछ लाभ तो आपको पहले से ही पता होंगे। नारियल का तेल आपकी ड्राई स्किन, कटी फटी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। यदि आपको किसी चीज से एलर्जी रिएक्शन होते हैं तो आप उस स्थान पर भी नारियल का तेल लगा सकते हैं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

नारियल के तेल

6. रोजमेरी : यदि आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं और आप इससे परेशान हो चुके हैं तो आपको एक बार रोजमेरी तेल का प्रयोग अपने सिर के लिए जरूर करना चाहिए। इस के प्रयोग से आपके बाल पहले से अधिक घने, काले व लंबे हो जायेंगें। आपके बालों में एक प्राकृतिक चमक भी आयेगी। 

यह भी पढ़ें-

ऐसे पौधे जिनसे हमे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है

पौधे भी चमकाते हैं आपकी त्वचा,लगाएँ ये पाँच पौधे घर में