नारियल तेल को हमेशा से ब्यूटी और हेयर की सुंदरता के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। लेकिन अब नारियल तेल का भी साथी आ चुका है। ये साथी है कैस्टर ऑयल। कैस्टर ऑयल में ऐसे तत्व होते हैं जो बालों और त्वचा दोनों के लिए ही बढ़िया होते हैं। इन तत्वों से फायदा लेने के लिए जरूरी है कि इन्हें इस तेल का ब्यूटी के लिए ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए। जानकार मानते हैं कि इस तेल से गर्भवती महिलाओं को दूर रहना चाहिए। बाकी इसके इस्तेमाल में कोई खराबी नहीं है। इससे आपकी त्वचा को फायदा होगा साथ में बालों को भी। इसको अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट का हिस्सा बनाइए और अपनी खूबसूरती को नेचुरल तरीके से निखरिए-

तेल एक फायदे अनेक- à¤œà¥€ हां, ये एक ऐसा तेल है जिसके फायदे कई हैं। जानकार मानते हैं कि इस तेल से सिर्फ बालों और त्वचा को ही नहीं नाखूनों को भी फायदा मिलता है। ये इन तीनों के लिए ही नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इससे होंठ भी अच्छे होते हैं। कई लोगों का मानना है कि इसमे एंटीइंफ्लेमेट्री ख़ासियतें भी होती हैं। 

अगर मुंहासे हैं तो- à¤…गर आपको मुंहासे हैं तो फिर ये तेल आपके लिए सही नहीं है। क्योंकि तेल त्वचा के पोर्स में जाकर उन्हें ब्लॉक कर देता है, जिससे और भी मुंहासे निकलने लगते हैं। 

झुर्रियां होंगी अलविदा- à¤…गर समय से पहले उम्र का असर आपके चेहरे पर दिखने लगा है तो इस वक्त भी कैस्टर ऑयल आपके बहुत काम आ सकता है। दरअसल ये तेल त्वचा में जाकर बॉडी के कोलेजन (collagen) और इलास्टिन (elastin) का उत्पादन बढ़ा देता है। इससे त्वचा पर निखार अपने आप ही वापस आ जाता है। 

कैसे लगाएं- à¤à¤•्सपर्ट मानते हैं कि त्वचा रात में खुद को ट्रीट करती है। अब ऐसे में त्वचा पर अगर रात को कैस्टर ऑयल लगाकर सो जाएं तो फायदा तो मिलेगा ही। बस आप रुई से पूरे चेहरे पर, आंखों के नीचे, नाक के आसपास इसे जरूर लगाएं। लगाकर सो जाएं, ऐसा कई दिनों तक करें, आपकी त्वचा पर इसका असर जरूर दिखेगा। 

पलकें लंबी और आंखें सुंदर- à¤²à¤‚बी पलकें सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। कैस्टर ऑयल भी यही करता है। इसके लिए आपको बस आंखों का मेकअप इसी तेल से उतारना है। इस तरह से पलकों को इस तेल का पोषण मिल जाएगा। पलकें धीरे-धीरे लंबी हो जाएंगी। 

नो बैक्टीरिया- à¤‡à¤¸ तेल से त्वचा बैक्टीरिया से भी बची रहती है। त्वचा हाइड्रेट होने के साथ बैक्टीरिया से दूर रहती है तो इसमें खुजली या कोई और दिक्कत भी नहीं होती है। 

 

ब्यूटीसंबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ईमेल कर सकते हैंeditor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-बोल्ड आंखें,बोल्ड लिप्स