मेकअप के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में लिपस्टिक का अहम रोल होता है। चेहरे को आकर्षक बनाने में लिपस्टिक बहुत मदद करती है। चेहरे की रंगत से मैच करती हुई लिपस्टिक लगाने से चेहरे के फीचर्स और उभर कर आते हैं।

जो भी महिलाएं अपने लिए एक अच्छी लिपस्टिक लेने के लिए बाज़ार जाती हैं उन्हें स्किन टोन के हिसाब से चुनाव कैसे ये बात ज़रूर सताती है। तो परेशान न हों, आइये हम आपकी मदद करते हैं:

1. गोरी रंगत पर अच्छी लगती है इस रंग की लिपस्टिक

अगर आपकी रंगत गोरी है तो आप किसी भी कलर की लिपस्टिक ले सकती हैं। सभी रंग आप पर बहुत ही खूबसूरत लगेंगी लेकिन अगर आप पीच, न्यूड पिंक या हल्के जामुनी रंग की लिपस्टिक लेतीं हैं तो देखने वाले नज़र नहीं हटा सकते हैं। लिपस्टिक के लिए आपकी स्किन पर हल्का गुलाबी रंग भी खूब खिलेगा। वैसे आजकल डार्क रेड जिसे आप मेहरून भी कह सकती हैं काफी प्रचलन में है और ये कलर आपके मेकअप बॉक्स में तो ज़रूर होना चाहिए। हालांकि, गोर रंग वाली महिलाएं ग्लॉसी लिपस्टिक से दूर रहें।

2. बादामी स्किन पर हल्के और गहरा रंग की लिपस्टिक– 

स्किन का बादामी रंग तो भारत की पहचान है। इस रंग की लड़कियां यदि लाल और ऑरेंज कलर की लिपस्टिक लगाएंगी तो देखने वालों के होश उड़ जाएंगे। लाल रंग की लिपस्टिक अपने लिए लेना न भूलें। ये आपके मेकअप को पूरा करने के साथ आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगाती हैं। लेकिन कोशिश करें कि आप लिपस्टिक को लेकर बहुत ज़्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। कुछ कलर कैसे बेबी पिंक, ब्रिक और ब्राउन कलर की लिपस्टिक में आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। आप चाहें तो मॉडर्न युग के साथ चलते हुए पर्पल और ब्लू कलर की लिपस्टिक लगा सकतीं हैं। अगर आप गुलाबी रंग की लिपस्टिक चाहती हैं तो गहरे गुलाबी रंग की लिपस्टिक भी ले सकतीं हैं। 

3. सांवली रंगत की रौनक

अगर आपकी स्किन सांवली है तो परेशान न हों, आप अपने लिए मैरून और भूरे रंग की लिपस्टिक ले सकतीं हैं। अगर आप कम से कम मेकअप करना चाहतीं हैं तो न्यूड रंग की लिपस्टिक के साथ लिप ग्लॉस का प्रयोग करना चाहिए। किसी पार्टी में जाने के लिए आप केवल लाल रंग की लिपस्टिक लगा कर भी जा सकतीं हैं। आपको पेस्टल या हल्के रंग की लिपस्टिक नहीं लेनी चाहिए। इसी प्रकार आपको ब्रोंज व मेटेलिक शेड्स से अपने को दूर रखें।

यह भी पढ़ें

3 डी डायट क्या होती है