Overview: अमेजन ब्यूटी लेकर आया है 'द ब्यूटी सेल' का 5वां एडिशन
अमेजन ब्यूटी ने साल के अपने ब्यूटी इवेंट 'द ब्यूटी सेल' का अनावरण किया है। 23 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस शॉपिंग इवेंट के पांचवे एडिशन में शीर्ष ब्रांडों, ट्रेंडिंग स्किनकेयर सामग्री, नए उत्पाद लॉन्च और अनूठी खोजों के साथ रोमांच का वादा किया गया है। यह सब अमेजन की फास्ट डिलीवरी और भरोसेमंद शॉपिंग अनुभव की सुविधा के साथ बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध है।
Amazon The Beauty Sale 5th Edition : अमेजन लेकर आया है अपने ब्यूटी इवेंट ‘अमेजन द ब्यूटी सेल’ का पांचवा एडिशन, जिसमें आपको मिलेगा टॉप्स ब्रांड्स,ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट और नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के साथ बहुत कुछ एक्साइटिंग। 23 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाले इस ब्यूटी इवेंट का मजा उठा सकती हैं आप घर बैठे अमेजन की फास्ट डिलीवरी और भरोसेमंद शॉपिंग के साथ वो बहुत ही कम कीमत पर।
इस सेल में सेरावी, मेबेलिन, लोरियल पेरिस, कॉसआरएक्स, लक्मे, न्यूडस्टिक्स जैसे कई बड़े ब्रेंड्स पर 70% तक की छूट मिलने वाली है। इसके साथ ही इस सेल में विंटर स्किन केयर पर भी भारी छूट मिलेगी। यहां आपको वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट गिफ्टिंग ऑप्शन और मेकअप प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे। इसके साथ ही इस बार अमेजन का स्किनकेयर एनालाइजर आपकी त्वचा की जरूरतों के लिए पर्सनलाइज स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी सजेस्ट करेगा।
अतिरिक्त जानकारी
- बेस्ट इन ब्यूटी में 2 से ज्यादा प्रोडक्ट खरीदने पर 20% तक की छूट
- लग्जरी ब्यूटी में 2 या ज़्यादा प्रोडक्ट खरीदने पर 15% तक की अतिरिक्त छूट
- स्किनकेयर पर 60% तक की छूट
- ट्रेंडी मेकअप 60% तक की छूट
- हेयर केयर पर 50% तक की छूट
- लग्जरी परफ्यूम ब्रांड पर 60% तक की छूट
मेन कॉलआउट
- ब्यूटी और मेकअप – 60% तक की छूट
- लक्जरी ब्यूटी – 60% तक की छूट
- प्रोफेशनल ब्यूटी – 20% तक की छूट
- विंटर स्टोर – 40% तक की छूट
स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर है छूट

मिनिमलिस्ट 2% सैलिसिलिक एसिड फेस वॉश
कैप्रिलोयल सैलिसिलिक एसिड (LHA) के साथ तैयार मिनिमलिस्ट फेस वॉश के इस्तेमाल से स्किन स्मूदली एक्सफोलिएट होती है। इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड स्किन पोर्स में जाकर सीबम और ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करता है, जिससे एक्ने और पिंपल की समस्या से राहत मिलती है।
हिमालया डार्क स्पॉट क्लियरिंग टरमरिक फेस सीरम
हल्दी के औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस सीरम चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने का दावा करता है। हिमालया डार्क स्पॉट क्लीयरिंग टरमरिक फेस सीरम एक अनूठा फार्मूलेशन है जिसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, हल्दी और लीकोरिस के फाइटो-एक्सट्रेक्ट होते हैं जो चेहरे के काले निशान और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
सेटाफिल फेस वॉश जेंटल स्किन क्लींजर
हाइपोएलर्जेनिक फॉर्मूला, सल्फेट्स और स्मेल फ्री ये फेस वॉश जेंटल स्किन क्लींजर क्लीनिकली प्रूवेन है। डर्माटोलो में नियासिनमाइड, विटामिन बी5 और हाइड्रेटिंग ग्लिसरीन का मिश्रण है जो बार-बार धोने के बाद भी त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है। ग्लिसरीन, सेटेरिल अल्कोहल, पैन्थेनॉल, नियासिनमाइड, पैंटोलैक्टोन, ज़ैंथन गम, सोडियम कोकोयल आइसेथियोनेट, सोडियम बेंजोएट, साइट्रिक एसिड के मिश्रण से बना ये क्लींजर स्किन के लिए वरदान है।
ट्रेंडिंग मेकअप ब्रांड

शुगर कॉस्मेटिक्स बेस ऑफ ग्लोरी पोर्स मिनिमाइजिंग प्राइमर
शुगर बेस ऑफ ग्लोरी मिनिमाइजिंग पोर प्राइमर स्किन में अच्छे से ऑब्जर्ब हो जाता है, जो लंबे समय तक मैट फिनिश देता है। इसका जेल-बेस्ड फॉर्मूला स्किन को नमी देता है। ये स्किन टेक्सचर को स्मूद बनाता है। ये आपकी फाइन लाइंस को छुपाने में मदद करता है। साथ ही ये मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखता है।
रेनी फैब 5-इन-1 लिपस्टिक
रेनी की फैब 5 इन 1 लिपस्टिक आपको एक ही पैकेजिंग में अपने पसंदीदा शेड्स रखने की सुविधा देती है। रेनी फैब 5 इन 1 लिपस्टिक एक अनूठी लिपस्टिक है जो एक अनूठी 5 इन 1 पैकेजिंग में आती है जो इसे ले जाने और उपयोग करने के लिए बिल्कुल सुविधाजनक बनाती है। ये लिपस्टिक बैग को मेकअप से भरने का झंझट खत्म कर देगी।
स्विस ब्यूटी मिनी बेक्ड शिमर ब्लशर और हाइलाइटर पैलेट
बेक्ड ब्लशर और हाइलाइटर आपको शाइनी और ब्राइट स्किन देगा। ये नेचुरल फिनिश के साथ लॉन्ग लास्टिंग स्टे भी देता है। इसे लगाने के बाद आपको पूरे दिन टच-अप के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
लक्जरी स्किनकेयर

एल’ऑकिटेन एंटी-एजिंग इम्मोर्टल रीसेट सीरम
ऑयल-इन-सीरम जो सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। ये सेंसेटिव स्किन के लिए भी बेस्ट है। तुरंत चमकदार, शांत और स्मूद स्किन के लिए ये बेस्ट है। ये आपकी त्वचा को पुनर्जीवित (Resurrected) करने का काम करता है।
LANEIGE वॉटर स्लीपिंग मास्क
यह त्वचा को मॉइस्चराइज और पुनर्जीवित करता है। ये आपको 8 घंटे की अच्छी नींद वाला ग्लो देता है। ये त्वचा को तरोताजा और पुनर्जीवित (Resurrected) बनाता है।
फॉरेस्ट एसेंशियल गिफ्ट सेट फॉर हिम
अगर आप अपने स्पेशल वन को कुछ अच्छा गिफ्ट करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस 3 पीस सेट में फेस वॉश, फेस मॉइस्चराइजर और बॉडी स्प्रे शामिल है।
प्रोफेशनल हेयर केयर एट होम

लोरियल प्रोफेशनल पेरिस एक्स टेन्सो केयर शैम्पू और मास्क
प्रो-केराटिन और इनसेल से युक्त, यह टेन्सो केयर शैम्पू बालों के रेशों को मज़बूती प्रदान करता है। साथ ही ये बालों की नेचुरल लेयर को भी प्रोटेक्ट करता है। आपके सीधे बालों को पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा, इस हेयर मास्क में मौजूद एंटी-ड्राईनेस गुण बालों को हाइड्रेट करते हैं और उन्हें रूखा होने से रोकते हैं।
श्वार्जकोफ प्रोफेशनल न्यू बोनाक्योर क्लीन वेगन एप्रीकॉट केराटिन
श्वार्जकोफ प्रोफेशनल न्यू बोनाक्योर क्लीन वेगन एप्रीकॉट केराटिन शैम्पू बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये फ्रिजी बालों के लिए किसी जादू जैसा है। ये बालों को इंस्टेंट शाइन देता है।
प्रोटीन और गोल्ड क्विनोआ के साथ लोरियल प्रोफेशनल एब्सोल्यूट रिपेयर शैम्पू
ये शैंपू बालों को होने वाले नुकसान के लिए 13 गुना सुरक्षा प्रदान करता है। ये बेजान बालों को हाइड्रेट और रिपेयर करता है। साथ ही ये बालों को मजबूत, मुलायम, चमकदार बनाता है।
एसेंशियल ब्यूटी रूटीन

मिनिमलिस्ट सनस्क्रीन एसपीएफ 50 पीए++++
यह सनस्क्रीन 4 बहुत प्रभावी यूवी-फिल्टर के साथ तैयार किया गया है। इसमें यूविनुल टी 150, एवोबेनज़ोन, ऑक्टोक्रिलीन और टाइटेनियम डाइऑक्साइड यूवीए और यूवीबी शामिल है। एमेजन सेल में ये आपको भारी छूट के साथ मिलने वाला है।
सेरावे फोमिंग क्लींजर फॉर नॉर्मल टू ऑयली स्किन
त्वचा विशेषज्ञों के साथ विकसित, सेरावे फोमिंग क्लींजर में तीन आवश्यक सेरामाइड्स (1, 3, 6-II) के साथ एक अनूठा फ़ॉर्मूला है जो सुरक्षात्मक त्वचा अवरोध को बाधित किए बिना तेल को साफ करता है और हटाता है। ये स्किन को तरोताजा करता है।
लोरियल पेरिस हायल्यूरॉन मॉइस्चर 72h एच मॉइश्चर सीलिंग कंडीशनर
हयालूरोनिक एसिड युक्त कंडीशनर सूखे और बेजान बालों के लिए बेस्ट है। यह ड्राई बालों को नमी प्रदान करता है। ये बालों में 72 घंटे तक बालों में नमी को लॉक करता है।
प्रीमियम फ्रेगरेंस
डेविडऑफ कूल वाटर यू डी टॉयलेट
ये मर्दों के लिए परफ्यूम का एक अच्छा ऑप्शन है। इसे आप ट्रेवल के लिए आसानी से कैरी कर सकते हैं। साथ ही ये लॉन्ग लास्टिंग भी है।
कैरोलिना हेरेरा बैड बॉय ओरिएंटल ओउ डे टॉयलेट लिक्विड फॉर मेन्स
कैरोलिना हेरेरा बैड बॉय ओरिएंटल ओउ डे टॉयलेट लिक्विड फॉर मेन्स मर्दों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अच्छा गिफ्ट करने के बारे में सोच रही हैं, तो ये आपके लिए अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन है।
पाको रबैन इनविक्टस विक्ट्री एलिक्सिर परफ्यूम इंटेंस
इन्विक्टस विक्ट्री एलिक्सिर इंटेंस की मीठी सुगंध महिलाओं और पुरुषों दोनों को निडर और शक्तिशाली महसूस कराएगी। ये यूनिसेक्स परफ्यूम हर किसी को पसंद आ सकता है।
तो 23 नवंबर से 25 नवंबर तक, डोंट मिस इट! क्योंकि इस तरह की ब्यूटी डील्स जल्दी नहीं आतीं
