sweat proof makeup tips and tricks for summer
sweat proof makeup tips and tricks for summer

Makeup Tips: किसी भी खास मौके पर हम कितने अच्छे लग रहे हैं, यह पूरी तरह से हमारे आउटफिट और उस पर कैरी किए गए मेकअप पर डिपेंड करता है। किसी भी ड्रेस में हमारी सुंदरता को बढ़ाने का पूरा क्रेडिट मेकअप को ही जाता है क्योंकि जब तक हम मेकअप नहीं करते लुक सुंदर लग पाना मुश्किल होता है।

वैसे हर आउटफिट के हिसाब से मेकअप का तरीका भी अलग होता है। एक ही तरह का मेकअप हर तरह की ड्रेस पर नहीं किया जा सकता। अगर आपको भी आउटफिट के हिसाब से मेकअप कैसे करना है यह समझ नहीं आ रहा तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग के अलावा उन्हें अपने खूबसूरत आउटफिट्स और ब्यूटीफुल मेकअप के लिए भी पहचाना जाता है। इवेंट कोई सा भी हो उन्हें हमेशा अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट मेकअप में देखा जाता है। चलिए आज हम आपको दीपिका से इंस्पायर्ड कुछ मेकअप आइडियाज बताते हैं, जो आपको खूबसूरत बनाएंगे।

अगर आपको ज्यादा हैवी मेकअप करना पसंद नहीं है और आप नेचुरल लुक प्रेफर करती हैं, तो इस तरह का मेकअप किया जा सकता है। इसमें चेहरे पर बिल्कुल लाइटवेट प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। न्यूड रंग की लिपस्टिक, स्मज्ड काजल और लाइनर हमें खूबसूरत बनाता है।

Natural Look
Natural Look

अगर आपको किसी पार्टी में जाना है तो यह लुक अप्लाई किया जा सकता है। जो लोग लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं उनके लिए यह बेस्ट रहेगा। इसमें आपको अपनी आंखों को हल्का शिमरी लुक देना होगा। इसके साथ ऑरेंज लिपस्टिक अप्लाई करें और आप बिल्कुल तैयार हैं।

Orange Lips Makeup
Orange Lips Makeup

अगर आपको कैजुअल लुक चाहिए तो ये लाइट मेकअप बेस्ट रहेगा। इसके लिए आंखों पर वॉर्म आईशैडो अप्लाई करना होगा। काजल और आईलाइनर अप्लाई ना करें लेकिन मस्कारा जरूर लगाएं। लिप्स पर आप लाइट कॉफी या फिर ब्राउन लिपस्टिक शेड अप्लाई कर सकते हैं।

कुछ लोगों को डार्क और बोल्ड मेकअप करना पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल है तो दीपिका की तरह रेड बोल्ड लुक कैरी कर सकती हैं। किसी पार्टी में अगर आप रेड वेस्टर्न आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ रेड लिपस्टिक, शिमरी आईशैडो, ओपन हेयर और लॉन्ग इयररिंग कैरी कर सकती हैं।

इंडियन स्किन टोन पर गोल्ड कलर काफी अच्छा लगता है। किसी पार्टी में जाना है तो आप गोल्डन आई लुक कैरी कर सकते हैं। चाहें तो आंखों पर हल्के गोल्डन शिमर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस दौरान लिप्स पर न्यूड लिप शेड अप्लाई करें। यह आपको पार्टी में सबसे अलग बनाने का काम करेगा।

Golden Eye Makeup
Golden Eye Makeup

अगर आपको अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है और आप ड्रामेटिक लुक कैरी करना चाहती हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस लुक में दीपिका ने गालों पर हल्का ब्लश अप्लाई किया है। उनकी आंखों पर डार्क आईशैडो और वाइड आईलाइनर दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने लिप्स न्यूड रखें हैं और मेसी बन बनाया है। किसी बॉलीवुड स्टाइल पार्टी के लिए ये शानदार लुक है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...