Mistakes to Avoid After Face Waxing
Mistakes to Avoid After Face Waxing

Overview: फेस वैक्सिंग के बाद की गई छोटी-सी लापरवाही भी जलन, दाने और दाग-धब्बों का कारण बन सकती है

फेस वैक्सिंग के बाद त्वचा बहुत नाजुक और सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में तुरंत मेकअप करना, चेहरे को बार-बार छूना, गर्म पानी से चेहरा धोना या धूप में निकलना बड़ी गलतियां साबित हो सकती हैं। इसके अलावा एक्सफोलिएशन करना, टाइट मास्क या स्किन-केयर प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स का इस्तेमाल भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Post Face Waxing Care: चेहरे की वैक्सिंग एक पॉपुलर ब्यूटी रूटीन बन चुका है, जिससे अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है और त्वचा साफ-सुथरी दिखती है। लेकिन वैक्सिंग के बाद त्वचा बहुत संवेदनशील हो जाती है। अगर आप उस समय सही देखभाल नहीं करते, तो रैशेज़, जलन या ब्रेकआउट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ये ज़रूरी है कि कुछ बातों से परहेज़ किया जाए। यहां हम बता रहे हैं 7 जरूरी चीज़ें जो फेस वैक्सिंग के बाद नहीं करनी चाहिए।

तुरंत धूप में निकलना

Stepping out in direct sunlight
Stepping out in direct sunlight

वैक्सिंग के बाद त्वचा की ऊपरी परत थोड़ी खुल जाती है और धूप की तेज़ किरणें सीधे असर डालती हैं। इससे सनबर्न, रैशेज़ या त्वचा का रंग काला पड़ सकता है। कम से कम 24 घंटे तक सीधी धूप से बचें।

स्किन को बार-बार छूना या रगड़ना

वैक्सिंग के बाद चेहरे को बार-बार छूने या हाथ से रगड़ने की आदत नुकसानदायक हो सकती है। इससे बैक्टीरिया स्किन पर फैल सकते हैं, जिससे पिंपल्स या जलन की समस्या हो सकती है।

हेवी मेकअप का इस्तेमाल

चेहरे पर वैक्सिंग के तुरंत बाद मेकअप करने से पोर्स में केमिकल्स घुस सकते हैं, जिससे स्किन रिएक्शन या ब्रेकआउट हो सकता है। वैक्सिंग के कम से कम 12-24 घंटे बाद ही मेकअप लगाएं।

गर्म पानी से फेस वॉश या स्टीम लेना

गर्म पानी या स्टीम से चेहरा धोने से स्किन में और ज्यादा जलन हो सकती है। इसकी जगह ठंडे पानी से चेहरा धोएं और कोई सॉफ्ट कूलिंग जेल इस्तेमाल करें ताकि स्किन शांत रहे।

एक्सफोलिएशन या स्क्रब का प्रयोग

फेस वैक्सिंग के बाद स्किन पहले से ही डेलिकेट होती है। इस समय स्क्रब करने से रैश, रेडनेस या स्किन पीलिंग हो सकती है। एक्सफोलिएशन कम से कम 48 घंटे बाद करें।

स्विमिंग पूल या सॉना बाथ से दूरी

स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन और अन्य केमिकल्स होते हैं जो स्किन पर रिएक्शन कर सकते हैं। इसी तरह सॉना या स्टीम रूम की गर्मी से स्किन में जलन हो सकती है। दोनों से 1-2 दिन तक दूर रहें।

हेयर रिमूवल या थ्रेडिंग से बचें

वैक्सिंग के बाद कुछ लोग अगर छूटे हुए बाल दिख जाएं तो थ्रेडिंग या प्लकिंग करने लगते हैं। ये स्किन पर और स्ट्रेस डालता है, जिससे स्किन लाल हो सकती है या उसमें जलन हो सकती है। कम से कम 24-48 घंटे बाद ही कोई और हेयर रिमूवल करें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...