हर लड़की के लिए उसकी शादी, उसकी जिन्दगी का बहुत अहम दिन होता है। इस एक दिन के लिए वो कई दिन पहले तैयारियां शुरू कर देती है। तो अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं या फिर आपकी फ्रेंड, बेटी, बहन में से कोई शादी करने जा रही हैं तो हमारी बताई इस फैशन टिप पर एक नजर डाल लें।   
दुल्हन को अपने स्किन टोन के हिसाब से ही लहंगा चुनना चाहिए। जैसे फेयर कॉम्प्लेक्शन वालों पर ब्राइट कलर के आउटफिट बहुत अच्छे लगते है वैसे ही डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों के लिए भी कुछ खास रंग के ही आउटफिट जंचते हैं। 
आपको बता दें डस्की स्किन पर अक्सर लाइट कलर के आउटफिट ही बेहतरीन लगते हैं। डस्की गर्ल के लिए कैसे रंग के लहने अच्छे लगेंगे, यह हम आपको कुछ तस्वीरें दिखा कर बताएंगे, तो चलिए नजर डालते हैं डिजाइनर लहंगों पर- 
डस्टी पिंक कलर का लहंगा डस्की स्किनटोन की लड़कियों पर बहुत ही खूबसूरत लगता है। 
आइवरी कलर किसी भी लड़की के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। मगर डस्की स्किन पर यह ज्यादा उभर कर आता है। इसलिए इस कलर का लहंगा चुनना बेस्ट चॉइस रहेगा। 
अगर कुछ यूनिक ट्राई करना है तो आप नैवी ब्लू कलर का लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। यह कलर काफी ब्राइट और काफी खूबसूरत लगता है। इसे पहन कर ब्राइड काफी यूनिक लगेंगी।   
अगर आप शादी अटेंड करने जा रही हैं तो पैस्टल पीच साड़ी वियर कर सकती हैं। 
आप रेड कलर का लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। यह रंग गोरे लोगों पर तो जंचता ही है। लेकिन डस्की स्किन पर भी यह खूब फबता है।

यह भी पढ़ें –करवा चौथ में दिखना है स्पेशल, तो ट्राई करें ऐसी ड्रेस

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com