YouTube video

सायंतनी घोष

कोई ऐसी आदत जिसे आप छोड़ना चाहती हैं?
मैं चाहती हूँ कि हर चीजें मेरे हिसाब से चले परन्तु जिन्दगी में ऐसा होता नहीं है। मैं चाहती हूँ कि मेरी ये आदत जितनी जल्दी हो सके, छूट जाए।

आपका कोई रोल मॉडल?
मेरे लिए मेरे रोल मॉडल हमेशा से मेरे पापा रहे हैं और रहेंगे। क्योंकि उनके जैसा मेहनती, ईमानदार धैर्यवान और आदर्श इंसान मैंने आजतक नहीं देखा।

आपको तकदीर पर कितना विश्वास है?
लोगों से सुनती आई हूँ कि तकदीर में जो लिखा है तुमको वही मिलेगा। इसे मैं गलत नहीं कहतीं, पर मेरे पापा कहते हैं कि जो मेहनत, लगन और ईमानदारी से काम करता है, तो देर या सवेर उसे उसका फल जरूर मिलेगा।

भविष्य के लिए कोई खास प्लानिंग?
पहले मैं प्लान के हिसाब से चलती थी। पर अब मैं किसी भी चीज की प्लानिंग नहीं करती।

कोई एक इच्छा बताइए, जो आप चाहती हैं कि ईश्वर पूरी करे?
मैं यही चाहूंगी कि मेरी मृत्यु मेरे माता-पिता से पहले हो जाए, क्योंकि मैं उनके बिना नहीं रह सकती। मैं ये कभी सोच भी नहीं सकती कि मैं कभी अपने माता-पिता के बगैर रह पाउॅंगी।

ऐसी कौन सी चीज है जिससे आपको डर लगता है?
मुझे कीड़े-मकोड़ों से बहुत डर लगता है।

आपका फेवरेट शेफ?
मेरी माँ दुनिया की सबसे अच्छी शेफ हैं। उसके हाथों के व्यजंन 5 स्टार के व्यंजन से भी स्वादिष्ट होते हैं।

करें गृहलक्ष्मी यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब

https://www.youtube.com/channel/UC3fdFljRmecB3nd6tYmq4ow#sthash.CdgT4mwi.dpuf