ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई तरह से त्वचा की खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए किया जाता है।  आइए जानते हैं ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन को किस तरह खूबसूरत बनाया जा सकता है-

स्किन को हाइड्रेटेड रखता है 

 सर्द हवाओं और तेज धूप  से शरीर की नमी तेजी से सूखने लगती है, जिससे त्वचा का पीएच लेवेल  भी कम होने लगता है। पीएच लेवेल कम होने से त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में यदि  आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा का पीएच लेवल नियंत्रित रहता है और त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

फेस सीरम की तरह 

ग्लिसरीन को गुलाब जल और नींबू के साथ मिलाकर लगाना त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ये फेस सीरम की तरह काम करता है जो रूखी त्वचा को बेजान बनाता है। 

एंटी एंजिग के गुण 

 ग्लिसरीन को एक मॉइश्चराइजर माना जाता है,  उसमें एंटी एंजिग  गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप एंजिग के निशानों को मिटाना चाहती हैं, तो एक बॉउल में 1 अंडे का सफेद भाग, 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन, 2 बड़ा चम्मच ठंडा पानी,1 बड़ा चम्मच कॉर्न-स्टार्च को एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार आजमाने से चेहरा खिल उठेगा। 

डेड स्किन हटाए 

ग्लिसरीन में मौजूद  तत्व त्वचा की गहराई में जाकर मृत त्वचा कोशिकाओं को प्रोटीन के रुप में तोड़कर बाहर निकालने में मदद करने के साथ नए स्किन सेल्स को बनाने में मदद करती है, जिससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ और ग्लोइंग नजर आती है।

फटी एड़ियां ठीक करे 

रोजाना फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन से मसाज करने से फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाती है और पैर खूबसूरत लगने लगते हैं। 

ये भी पढ़ें-

त्वचा को निखारने में कारगर है सरसों का तेल

सर्दियों में स्टीमिंग से पाएं त्वचा में ग्लो

आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।