परिवार ही वह एक सपोर्ट सिस्टम है, जो हमेशा हमारे साथ रहता है। फिर चाहे वह एकल परिवार हो, संयुक्त परिवार हो, परिवार कई लोगों को मिलकर बनता है। यही वजह है कि हर साल आज के दिन यानी 15 मई को परिवार की भूमिका और महत्ता को बताने और समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। परिवार ही वह नींव है, जो लोगों को एक- दूसरे से जोड़े रखता है और हर सुख- दुख में साथ निभाने की मजबूती देता है। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का एक और मुख्य उद्देश्य परिवार के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय पक्षों पर ध्यान देना है।
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास
परिवार की जरूरत और महत्ता को बनाए रखने के लिए 1983 में यूनाइटेड नेशन ने पूरी दुनिया में परिवार की जरूरतों पर ध्यान आकर्षित किया। उस समय हर तरह के परिवार से जुड़े मुद्दों और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया। 1989 में 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस घोषित कर दिया गया। तब से लेकर आज तक 15 मई को परिवार की अखंडता और एकजुटता के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। इसका यही उद्देश्य है कि युवा परिवार के महत्व और जरूरत को पहचानें और परिवार का साथ बनाए रखें। हर साल इसका एक अलग थीम होता है, जो विभिन्न स्टारों पर परिवार से जुड़ी समस्याओं को लक्ष्य करता है।
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2021 की थीम

इस साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की थीम ‘परिवार और नई टेक्नोलॉजी’ है। यह इस पर फोकस है कि टेक्नोलॉजी किस तरह परिवारों को प्रभावित कर रहा है। कोविड- 19 के साथ हमारी जिंदगी में डिजिटल टेक्नोलॉजी ने मुख्य जगह ले ली है। विभिन्न स्तरों पर बच्चों के जीवन में डिजिटल टेक्नोलॉजी का कैसा असर पड़ रहा है। चूंकि क्लासरूम वर्चुअल हो गए हैं और पढाई रिमोट तो पेरेंट्स के भूमिका अहम हो गई है। इक्विटी, एक्सेस, निजता और ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलॉजी का विशेल्शन और परिवारों पर इसका प्रभाव मापना जरूरी है। पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक और शारीरिक कुशलता को सुनिश्चित करना ताकि उन पर टेक्नोलॉजी से स्क्रीन थकान और साइबर सिक्युरिटी जैसे निगेटिव प्रभाव ना पड़े।
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के लिए व्हाट्सअप मैसेज और कोट्स
आओ इस पल को यादगार बना ले, जो बातें होंगी अभी, फिर करेंगे कहां, हम भागते रहेंगे घन के लिए हर जगह, जो सुख परिवार में है, वो मिलेगा कहां। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
परिवार पेड़ की शाखाओं की तरह होते है। हम सब अलग- अलग बढ़ते हैं लेकिन हमारी जड़ें एक ही रहती है। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
परिवार का मतलब है कि आप किसी ऐसे चीज के हिस्से हैं, जो बेहद खूबसूरत है। इसका मतलब यह है कि आपको जीवन भर के लिए प्रेम मिलता रहेगा। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
खुश परिवार स्वर्ग के समान है। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
आप किस्मत ढूंढने घर से बाहर निकलते हैं और जब मिल जाती है वापस घर लौटते हैं और अपने परिवार से बांटते हैं। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
आप स्वयं परिवार नहीं चुनते हैं। वे भगवन की तरह से आपको मिले उपहार हैं। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
मुस्कराहट का कोई मोल नहीं होता, कुछ रिश्तों का कोई तोल नहीं होता, वैसे लोग तो मिल जाते हैं हर मोड पर, पर ओई परिवार की तरह अनमोल नहीं होता। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
जिसके पास परिवार का साथ है, पास उसके भगवान की सौगात है, जब मुश्किल में कोई काम ना आए, वो परिवार ही है जो साथ निभाए। आपको अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें –
क्या है एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम
