दादी मां का यह नुस्खा सिर्फ सात दिनों में दूर कर देगा झाइयों की समस्या, चमकने लगेगा चेहरा: Remedy of Wrinkles
Remedy of Wrinkles

Overview:

बरसों पुराने दादी मां के नुस्खे आपकी स्किन को न सिर्फ बिना किसी केमिकल के जवां बनाने में मददगार होते हैं, बल्कि कई स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाते हैं। सर्दियों के मौसम में स्किन केयर की जरूरत ज्यादा होती है।

Remedy of Wrinkles: आज के समय में युवतियों और महिलाओं के पास स्किन केयर के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। फेस क्रीम से लेकर, सीरम, मास्क और फेस पैक्स तक ढेर सारी प्रोडक्ट्स हैं, जो आपकी स्किन को यंग और ब्राइट बनाने में मददगार हैं। लेकिन फिर भी दादी मां के सालों पुराने नुस्खे आज भी इनसे कहीं आगे हैं। बरसों पुराने ये नुस्खे आपकी स्किन को न सिर्फ बिना किसी केमिकल के जवां बनाने में मददगार होते हैं, बल्कि कई स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाते हैं। सर्दियों के मौसम में स्किन केयर की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं विंटर स्किन केयर के ऐसे ही कुछ शानदार और आसान दादी मां के नुस्खे।

Remedy of Wrinkles-ग्लिसरीन से स्किन हाइड्रेट रहती है।
Glycerin keeps the skin hydrated.

एक समय था जब यंगस्टर्स को एक्ने और पिंपल्स की समस्या होती थी। लेकिन आज के समय में धूल और प्रदूषण के कारण बड़ी उम्र तक ये स्किन प्रॉब्लम्स पीछा नहीं छोड़ती हैं। सर्दियों में ये परेशानी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में ग्लिसरीन आपके ​बहुत काम आ सकती है। ग्लिसरीन से स्किन हाइड्रेट रहती है। जिससे ​स्किन रूखी नहीं होती है। यह धूल और प्रदूषण को स्किन के अंदर जाने से रोकती है। इतना ही नहीं स्किन को ईवन टोन देने व पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को दूर करने में भी यह मददगार होती है।

ऐसे करें उपयोग: ग्लिसरीन को दिन में आप साफ चेहरे पर गुलाब जल मिलाकर यूज करें। इससे आपको चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी। और धूल, धूप, प्रदूषण से स्किन की सुरक्षा होगी। वहीं रात को सोते समय अपने चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। इसके बाद ग्लिसरीन में नींबू के रस की तीन से चार बूंदें मिलाएं और इसे पूरे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।  चेहरे पर चमक आ जाएगी।  

चिरौंजी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
Chironji is very beneficial for health as well as skin.

सर्दी के मौसम में पिगमेंटेशन की समस्या काफी बढ़ जाती है। खासतौर पर गालों के आस-पास गहरे काले निशान हो जाते हैं, जो काफी बुरे लगते हैं। इससे राहत पाने के लिए कारगर है दादी मां का यह खास चिरौंजी नुस्खा। चिरौंजी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी स्किन के दाग धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करते हैं। ब्लीचिंग के गुण के कारण यह आपके रंग को साफ करते हैं। साथ ही मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह मुहांसों और एक्ने को भी दूर करती है। इन छोटे-छोटे दानों में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड होता है, ​जो स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है।  

ऐसे करें उपयोग: चिरौंजी को आप अपनी जरूरत के अनुसार काम में ले सकते हैं। अगर आपका उद्देश्य रंग साफ करना और  गिलास स्किन पाना है तो आप दिन में तीन से चार टीस्पून कच्चे दूध में एक टीस्पून चिरौंजी भिगो दें। रात में इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। फिर इसे साफ चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट इसे सूखने दें और फिर रगड़ते हुए इसे उतारें। इससे आपके फेशियल हेयर भी कम होंगे। अब चेहरे को बिना वॉश किए सो जाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आपकी स्किन पर अलग ही चमक होगी। वहीं अगर आपको पिगमेंटेशन की शिकायत है तो आप दूध की जगह दही को काम लें। झाइयों को दूर करने का रामबाण नुस्खा है चिरौंजी और दही। इससे आपको एक सप्ताह में ही असर दिखने लगेगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...