Renuka Goswami

Parenting Tips 

डिनर टेबल पर पेरेंट्स बच्चों से करें ये सवाल 

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ काफी कम समय बिता पातें हैं। इसलिए दिन में कम से कम एक बार का भोजन साथ करें और उनसे ये कुछ जरूरी सवाल पूछना भी ना भूलें।

डिनर टाइम परिवार और अपनों को साथ जोड़ने और खास लोगों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। जिसे आप अपने छोटे बच्चों के साथ भी बेहतर और विचारशील बना सकते हैं।

पेरेंट्स हर रोज अपने बच्चों से उनके पूरे दिन के बारे में पूछ सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे आपके साथ पहले से बेहतर खुल सकेंगे और अपने दिल की सारी बातें आपके सामने आसानी से बयां कर सकेंगे। 

हर कोई दिन में अच्छी और बुरी कई भावनाएं महसूस करता है। ऐसे में बच्चों से हर रोज उनके दिन के बारे में पूछना चाहिए और उन्हें समझना चाहिए कि कैसे वे दिन से सकारात्मक बातें सिख सकते हैं।  

  बच्चों से आप हर रोज उनके दिन में सबसे अलग और हटकर बीती हुई बात पूछ सकते हैं। ऐसा करने से बच्चों के मन में उत्सुकता बढ़ती है और उनका दिमाग बेहतर और शार्प बनता है।

  पेरेंट्स को बच्चों से हर रोज उनके अगले दिन का प्लान पूछना चाहिए। ऐसा करने से आप उन्हें छोटी-छोटी प्लानिंग और लक्ष्य निर्धारित करना बड़ी ही आसानी से सीखा सकते हैं।  

आपको हर रोज बच्चों से पूछना चाहिए कि उन्होंने आज पूरे दिन में स्कूल, घर या खेलते और खाते समय क्या नया सीखा। यह सरल सा सवाल बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ को बढ़िया बूस्ट दे सकता है। 

बच्चों से हर दिन यह पूछ सकते हैं कि आज दिनभर में क्या अच्छा काम किया? आप उन्हें कहें कि आपको हर रोज कम से कम एक व्यक्ति की मदद जरूर करनी है। ऐसा करने से वे अच्छा इंसान बन सकेंगे।  

दिन के अंत में बच्चे से पूछें कहीं ऐसा कुछ तो नही है, जो वे आपसे शेयर करना चाहते हैं। उनसे रोज पूछे के आप आज के दिन को किस तरह देखते हैं, और आज क्या बताना चाहते हैं।