इन कपल्स ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगाया फैशन और स्टाइल का तड़का

FASHION

स्वाति कुमारी

 रणबीर कपूर आइवरी कलर के जोधपुरी सूट और पजामा में हैंडसम लग रहे हैं, जबकि आलिया ने जरी और मिरर वर्क वाला एंब्रॉयड्रेड लहंगा पहना है।

सफेद रंग के बटन डाउन शेरवानी में शाहरुख खान हैंडसम लग रहे हैं। उनकी पत्नी गौरी खान जरी एंब्रॉयडरी वाले नेवी ब्लू सूट में प्यारी लग रही हैं।

ब्लैक शॉर्ट कुर्ते के साथ विक्की कौशल ने सेक्विन वर्क जोधपुरी सिल्क शेरवानी पहनी है। कटरीना आइवरी कलर के हैंड एंब्रॉयड्रेड लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं।

बिल गेट्स आइवरी कलर के बंधगला शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड ने ब्लैक कलर की शिफॉन साड़ी पहनी हुई है।

साक्षी ने रेड एंड येलो कलर का एंब्रॉयड्रेड सूट पहना है, जबकि आइवरी कलर के कुर्ते के साथ धोनी ने कश्मीरी पशमीना शॉल कैरी की है। 

बेज कलर के लखनवी शेरवानी के साथ सचिन तेंदुलकर ने सफेद कुर्ता पहना है। उनकी पत्नी अंजली पिंक कलर के सिल्क सूट में सुंदर लग रही हैं।

टेसेल्स डिटेलिंग वाले पेस्टल पिंक साड़ी के साथ कियारा आडवाणी ने लेयर्ड नेकपीस पहना है, जबकि सिद्धार्थ चिकनकारी शेरवानी में कूल लग रहे हैं।

इवायंका ट्रंप ने नियॉन कलर का थ्रेड एंब्रॉयडरी वाला लहंगा-चोली पहना है, जबकि उनके पति ने स्काई ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक नेहरू जैकेट कैरी किया है।

मैरून कलर के शिमर साड़ी में करीना कपूर हॉट लग रही हैं, जबकि सैफ अली खान ने ब्लैक कलर का जोधपुरी सूट पहना है।

इस फोटो में रणवीर सिंह व्हाइट कलर के फॉर्मल सूट में नज़र आ रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण ने ब्लैक मिडी ड्रेस पहना है।

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश के दूसरे दिन इन हसीनाओं ने जमाया रंग

FASHION

स्वाति कुमारी