प्रतिमा सिंह
_____
सफेद मोजे जल्दी गंदे हो जाते हैं, जिसके काले निशान को साफ करने के लिए कुछ आसान उपाय की मदद ले सकते हैं।
व्हाइट सॉक्स के नीचे की तरफ लगे काले निशान को क्लीन करने के लिए आप बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन्हें साफ करने से पहले सफेद मोजों को बाल्टी के पानी में बेकिंग सोडा डालकर 2 घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें।
अब बाल्टी में डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर, 2 घंटे के लिए गंदे मोजों को भीगोकर ऐसे ही रहने के लिए छोड़ दें।
भिगोने के बाद इन मोजों को हाथ से हल्के हाथ से रगड़ने पर इनके काले निशान या दाग आसानी से उतरने लगेंगे।
गंदे और काले पड़े मोजों को सिरके के पानी में भी भिगो कर रख सकती हैं। इससे ये चमकदार और मुलायम भी लगेंगे।
ब्लीच और डिश सोप की मदद से भी आपके मोजे नए जैसे चमक जाएंगे। इसके लिए गर्म पानी में दोनों साम्रगी को मिला दें।