प्रतिमा सिंह
_____
सर्दियों के मौमस में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिसके चलते इंफेक्शन जल्दी अटैक करते हैं।
अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाकर इम्यून सिस्टम को बूस्ट करके इस तरह के इंफेक्शन से बचाव कर सकते हैं।
वाइट ब्लड सेल्स को प्रोटीन की जरूरत होती है। तो दाल, दूध, अंडा, चिकन, फिश जैसे फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें।
प्रोटीन लें
शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। ऐसे में रोजाना 7-8 ग्लास पानी पीएं।
हाइड्रेट रहें
रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है।
योगासन
तनाव कम करने वाली एक्टिविटीज को डेली रूटीन में शामिल करें। मेडिटेशन, डीप ब्रीथिंग आपके लिए सहायक हो सकते हैं।
तनाव से दूरी
कई अध्ययनों से पता चला है कि नींद का सीधा संबंध इम्यून सिस्टम से होता है। इम्युनिटी को मजबूती देने के लिए अच्छी नींद लें।
पर्याप्त नींद
आहार में उन फूड्स को शामिल करें, जिनसे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व आसानी से मिल सके।
हेल्दी चीजों का सेवन
प्रतिमा सिंह