Dadi ke Nushkhe:  सॉफ्ट और निखरी त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये उबटन

प्रतिमा सिंह

_____   

आयुर्वेद में बताया गया है कि उबटन स्किन को हेल्दी, मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।

यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हमारी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

इस उबटन को चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और कच्चा दूध जैसी सामग्रियों से मिलाकर बनाया जाता है।

इसके लिए मसूर दाल, हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर, नींबू का रस, शहद और कच्चे दूध की जरूरत पड़ती है।

एक कप मसूर दाल लें और इसे मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर डालें।

इसके बाद अब इसमें चंदन पाउडर मिलाएं। अब तैयार उबटन को इसे एक साफ कांच के जार में स्टोर करके रख लें। 

2-3 चम्मच उबटन पाउडर में कुछ बूंदें ताजा नींबू का रस, शहद और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करके लगाएं।