Eye Makeup: आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए ट्राई करें ये मेकअप टिप्स

प्रतिमा सिंह

_____   

कुछ टिप्स को फॉलो कर आप अपने आई मेकअप में चार चांद लगा सकती हैं और अपने मेकअप लुक में नई जान डाल सकती हैं। 

आंखों पर मेकअप अधिक समय तक टिका रहे इसके लिए सबसे पहले आंखों को ऑयल फ्री करने के लिए हल्‍का प्राइमर लगाएं।

आई लिड एरिया के आउटर कार्नर की ओर थोड़े डार्क कलर्स के इस्तेमाल से आपके आई मेकअप को एक डेप्थ मिल जाएगी। 

आंखों को बड़ा दिखाने में आईलाइनर मुख्य भूमिका निभाते हैं। आंखों के अनुसार आप आईलाइनर का चुनाव कर सकती हैं।

आई कंसीलर लगाने के बाद आप अपनी पलकों को हाईलाइट करें। इसके लिए आप मस्कारे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मस्कारा लगाने से पहले आप आंखों पर प्राइमर और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद अपनी पसंद का आईशैडो लगाएं।

अपनी आंखों को बोल्ड लुक देने के लिए फेक आई लैशेज का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें आकर्षक दिखेंगी।

Banana Peel Benefits: केले के छिलके के फायदे जानकर उन्हें फेंकना भूल जाएंगे

प्रतिमा सिंह