Pitru Paksha 2023 घर में पितरों की तस्वीर लगाते समय कभी न  करें ये गलतियां

प्रतिमा सिंह

_____    

_____   

_____   

वास्तु शास्त्र में पितरों की फोटो लगाने के संबंध में भी कुछ खास नियम बने हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।

मानते हैं कि पितृ प्रसन्न हों तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है लेकिन वे नाराज होते हैं तो पितृ दोष लगता है।

घर के बेडरूम, रसोई घर और सीढ़ियों पर पितरों की तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। इससे घर में क्लेश रहता है।

पितरों की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि इनकी पूजा भी हमेशा दक्षिण और पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।

पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगाएं। इस दिशा को यमराज के साथ ही पितरों की भी दिशा मानते हैं। 

उत्तर और पूर्व दिशा में पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इसे भगवान की दिशा बताया गया है।

वास्तु के अनुसार, पूजा घर की दीवारों पर भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे परेशानियां आती हैं। 

घर के जीवित लोगों के साथ कभी भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

वहीं पितरों की तस्वीरों को भगवान की तस्वीर के साथ नहीं लगानी चाहिए। वास्तु  शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है।