प्रतिमा सिंह
गुजरात- राजस्थान सीमा पर स्थित मा अंबाजी मंदिर भारत के सबसे प्राचीन और प्रमुख धार्मिक स्थलों में जाना जाता है।
करीब 12 साल पुराने ये मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। मंदिर के शिखर पर 358 सोने के कलश रखे हैं।
इस मंदिर में नवरात्रि, भद्रवी पूर्णिमा और दिवाली के दिनों में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
अंबाजी मंदिर इसलिए भी काफी फेमस है और इसे अनोखा माना जाता है, क्योंकि यहां देवी की एक भी मूर्ती नहीं है।
दुर्गा माता के इस मंदिर में मूर्ती के बजाए एक बेहद ही पवित्र श्री यंत्र मौजूद है, जिसकी मुख्य रूप से पूजा की जाती है।
लेकिन, इसकी खास बात ये है कि श्री यंत्र को आंखों से देख पाना मुश्किल है। न तो आप यहां फोटो ही खींच सकते।
गुजरात के बनासकांठा जिले में मौजूद इस मंदिर में श्री यंत्र की पूजा भक्त आंखों पर पट्टी बाधंकर ही कर सकते हैं।
प्रतिमा सिंह