Go Back
Dry Fruit Upma

Dry Fruit Upma

ड्राई फ्रूट उपमा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसमें सूजी के साथ काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बनाया जाता है। इसमें घी या हल्के तेल में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। यह उपमा एनर्जी से भरपूर होता है और बच्चों व बड़ों दोनों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट या स्नैक के रूप में एक बेहतरीन विकल्प है।
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Course: Breakfast / Snack
Cuisine: South Indian / Indian Fusion
Calories: 260

Ingredients
  

  • 1 कप सूजी
  • 50 ग्राम काजू टुकड़ा
  • 1 टेबल स्पून रिफायंड ऑयल
  • 2 छोटा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
  • 8–10 करी पत्ता
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 साबुत सूखी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • 3 कप पानी उबला हुआ
  • कटा हरा धनिया सजावट के लिए

Method
 

सजावट के लिए
  1. सबसे पहले 3 कप पानी अलग बर्तन में उबालकर तैयार रखें।
    Boiling water in pot
तड़का लगाएं
  1. एक कड़ाही में घी और तेल मिलाकर गरम करें। सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालें और राई चटकाएं।
    Tempering mustard seeds and dried red chili in oil.
ड्राईफ्रूट और मसाले भूनें
  1. अब करी पत्ता और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं।
    Roasting cashews and curry leaves in spiced oil.
सूजी भूनें
  1. कड़ाही में सूजी डालें और मध्यम आंच पर भूनें। ध्यान रखें कि सूजी का रंग न बदले, बस हल्की खुशबू आने तक भूनें।
    shortest alt text english
पानी मिलाएं
  1. जब सूजी भुन जाए, तब उसमें धीरे-धीरे उबला हुआ पानी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
    Pouring water into vegetable pan.
पकाएं और दम दें
  1. नमक मिलाएं और गैस बंद कर दें। हरा धनिया डालकर ढक दें और 5 मिनट के लिए सेट होने दें।
    Sprinkling coriander on upma.
परोसें
  1. गर्मागर्म ड्राईफ्रूट उपमा तैयार है। इसे नारियल चटनी या सॉस के साथ परोसें।
    Bowl of upma with chutney.

Notes

टिप्स और ट्रिक्स: 
  • सूजी पहले से हल्की भून लें
    अगर समय हो तो सूजी को पहले सूखी कड़ाही में हल्का भूनकर एयरटाइट डिब्बे में रखें। इससे उपमा जल्दी बनेगा और गुठलियां नहीं पड़ेंगी।
  • पानी का सही अनुपात रखें
    1 कप सूजी के लिए 3 कप उबलता पानी सही रहता है। कम पानी से उपमा सूखा और ज्यादा पानी से चिपचिपा हो सकता है।
  • उबलता पानी ही डालें
    ठंडा पानी डालने से गुठलियां बन सकती हैं। हमेशा खौलता हुआ पानी धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें।
  • रंग न बदलने दें
    सूजी को बस हल्का भूनें, उसका रंग नहीं बदलना चाहिए। ज्यादा भूनने से स्वाद बदल सकता है।
  • अतिरिक्त ड्राईफ्रूट जोड़ें
    काजू के साथ बादाम, किशमिश या मूंगफली भी डाल सकते हैं। किशमिश अंत में डालें ताकि वह फूली-फूली रहें।
  • घी का हल्का तड़का अंत में
    सर्व करने से पहले ऊपर से थोड़ा घी डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।
  • नरम और फूला-फूला उपमा के लिए
    गैस बंद करने के बाद 5 मिनट ढककर जरूर रखें। इससे भाप में सूजी अच्छे से फूलती है।
  • सब्जियों का हेल्दी ट्विस्ट
    चाहें तो गाजर, मटर या शिमला मिर्च बारीक काटकर भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ेंगे।