Vastu Tips

सुनैना

घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान

यदि घर के वास्तु दोष से आप परेशान हैं, तो ऐसे में कुछ वास्तु टिप्स को अपना कर घर के वास्तु दोष को कम किया जा सकता है।

आइए जानते हैं वो सरल उपाय जिनसे वास्तु दोष कम किया जा सकता और इनका नित्य पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव घर में बरसती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा को साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार रोज सुबह घर के खिड़की, दरवाजों को खोल दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन का आगमन होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में पूजा स्थल पर शंख अवश्य रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है इसलिए इसे कभी इधर-उधर न फैंकें और न ही पैरों के नीचे आने दें। उसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।

यदि घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगा है तो नियमित रूप से उसकी पूजा करें। तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

वास्तु के अनुसार घर में शाम के समय बाहर एक लाईट ऑन रखनी चाहिए। इससे सकारात्मकता आती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें ये खास उपाय, सभी संकटों से बच जाएंगे

सुनैना