श्वेता
वास्तु के अनुसार घर की रसोई को लेकर कुछ नियम बनाये गये हैं। इनका पालन करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो नियम।
वास्तु के अनुसार, अगर आपके किचन में सजावट के रूप में चीनी मिट्टी, पीतल या अन्य धातु के बर्तन रखे हैं, तो इन्हें खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
घर की रसोई में मौजूद सजावटी बर्तनों में चावल या गेहूं के दाने डालकर रखें। कहते हैं कि बर्तनों को भरा रखने से तिजोरी भी भरी रहती है।
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे घर में अशांति और कलह होती है और पारिवारिक सुख खत्म हो जाता है।
वास्तु के अनुसार घर में सिंक और गैस चूल्हा दूर होना चाहिए। इन दोनों के आस-पास होने से घर में रहने वाले व्यक्ति बीमार रहते हैं।
वास्तु के अनुसार अगर किचन में गैस चूल्हे के ऊपर अलमारी बनवा लेते हैं या एक स्टैंड रख देते हैं, तो इससे घर में कलह का माहौल होता है।
वास्तु के अनुसार रसोई में सामान का ही नहीं बल्कि अन्न का कभी अनादर नहीं करना चाहिए। इससे घर की बरकत समाप्त हो जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको जितना भोजन करना है उतना ही ग्रहण करें और कभी भी झूठा भोजन नहीं छोड़ें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
श्वेता