प्रतिमा सिंह

 पूजा घर से जुड़ी यह बातें जरूर ध्यान रखें, देवी-देवता होंगे प्रसन्न

   Astro Tips

 वास्तु के अनुसार पूजा घर का निर्माण ईशान कोण यानी कि उत्तर और पूर्व दिशा के मध्य की तरफ बनाना चाहिए। यह दिशा पूजा के लिए पवित्र मानी जाती है। 

घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति की पीठ हमेशा पूर्व या उत्तर की दिशा में ही रखें। वास्तु के अनुसार पूजा घर का निर्माण कभी भी सिढ़ियों के नीचे नहीं होना चाहिए।  

देवी देवताओं को प्रसन्न  करने के लिए ध्यान रखें कि किसी भी ईश्वर की मूर्ति एक से ज्यादा रखने से बचें। घर में एक शिवलिंग का होना बेहद शुभ माना जाता है।

शंख का हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र स्थान है। किसी भी पूजा पाठ या कथा के खत्म होने पर शंख बजाया जाता है। हालांकि पूजा घर में दो से अधिक शंख रखने से बचें।

किसी भी तरह के वास्तु दोष को दूर करने के लिए गाय का गोबर बेहद प्रभावशाली माना जाता है। पूजा के दौरान छोटी-मोटी हुई गलतियों की क्षमा मिल जाती है।

विद्वानों का मानना है कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री रोली, सिंदूर आदि को कभी भी धरती पर नहीं रखना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बनता है। 

सौभाग्य एवं समृद्धि के लिए पूजा घर में धातु का बना स्वास्तिक अवश्य रखें। प्रतिदिन पूजा के पश्चात मुख्य द्वार पर कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक अवश्य बनाएं।  

कभी भी भगवान के लिए जलाए हुए दीपक को फूंक मार कर ना बुझाएं। इससे भगवान नाराज होते हैं। साथ ही  पूजा घर में खंडित मूर्तियों को रखना से बचें।  

प्रतिमा सिंह

Navratri 2024: किस दिन से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त