प्रतिमा सिंह
इस बार अप्रैल में चैत्र नवरात्रि मनाई जाएगी। भक्तों को जिज्ञासा रहती है कि इस बार नवरात्रि कितने दिन की पड़ रही है।
इस बार चैत्र नवरात्रि 8 अप्रैल को रात 2:11 से शुरू होगी। वहीं, घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को बताया जा रहा है।
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:21 से लेकर 10:35 तक रहेगा और अभिजीत मुहूर्त 11:57 से लेकर 12:48 रहेगा।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जो सुबह 7:32 से शाम 5:6 मिनट तक है।
इसके बाद 17 अप्रैल को नवरात्रि का समापन होगा। यानी कि इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे के पूरे 9 दिन की होने वाली हैं।
नवरात्रि में मातारानी का वाहन हाथी, नाव, घोड़ा आदि होता है। बताया जाता है कि ये सवारी कुछ ना कुछ संकेत देती है।
इस बार चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। मां का घोड़े पर सवार होकर आना बहुत शुभ माना जा रहा है।
Renuka Goswami