स्वाति कुमारी
भगवान विष्णु का यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। इस मंदिर को बारहवीं शताब्दी में खेमर किंग सूर्यवर्मनम ने बनवाया था।
अंगकोर वाट, कंबोडिया
भगवान मुरुगन का यह भव्य मंदिर ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में स्थित है। इस मंदिर को 'सिडनी मुरुगन' नाम से भी जाना जाता है।
शिमलामुरुगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया
मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर, में स्थित है। इस मंदिर परिसर में 5 मंदिर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और सुंदर शिव का मंदिर है।
मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका
सागर शिव मंदिर मॉरीशस में हिंदुओं के लिए सबसे प्रसिद्ध पूजा स्थल में से एक है। ये गोएव डी चाइन द्वीप पर स्थित है।
सागर शिव मंदिर, मॉरिशस
पशुपति नाथ मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की लगभग 1 मीटर ऊंची चार मुंह वाली प्रतिमा स्थापित है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया है।
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
इंडोनेशिया में स्थित प्रम्बानन मंदिर को नौवीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर में मुख्य रूप से भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है।
प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया
न्यू जर्सी में स्वामीनारायण अक्षरधाम अमेरिका का सबसे बड़ा स्वामीनारायण मंदिर है। इसके साथ ही यह मंदिर यूएस का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है।
बाप्स श्री स्वामीनारायण मंदिर, यूएस
यह मंदिर लगभग 3300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना हुआ है, जिसकी स्थापना स्वामी प्रकाशानंद ने 1990 में टेक्सास में करवाई थी।
राधा-माधव धाम,टेक्सास
बाली का तनाह लोट मंदिर बालीनीस तट के आसपास के समुद्र मंदिरों में से एक है। ये एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
तनाह लोट मंदिर, बाली
स्वाति कुमारी