Skin Care

श्‍वेता

चेहरे पर लगाएं आलू के रस के ये फेस पैक, मिलेगी निखरी और बेदाग त्वचा

आलू और शहद

3 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

2 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। यह अतिरिक्त तेल को हटाने और स्‍किन को टोन करने में मदद करते हैं।

आलू और नींबू

1 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच टमाटर का रस या गूदा मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 20 मिनट बाद धो लें। उनके अम्लीय गुण बंद पोर्स को खोलते हैं।

आलू और टमाटर

2 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। यह टैन हटाने और स्पॉट कम करने में मदद करता है।

आलू और चावल का आटा

3 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच ओट्स पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 30 मिनट बाद धो लें। यह अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाते हैं।

आलू और ओटमील

2 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है।

आलू और दही

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच आलू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10  मिनट बाद धो लें। इससे एक्स्ट्रा ऑयल और टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी।

आलू और मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच आलू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ग्लोइंग भी बनाता है।

आलू और एलोवेरा

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care