निक्की कुमारी

Health

शीशम के पत्तों का रस पीने के हैं ये 5 फायदे: Sheesham Leaves Benefits

शीशम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इन पत्तों का रस पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानें इसके फायदे-

शीशम के पत्तों का रस आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। शीशम के पत्तों का रस और शहद को मिलाकर पिएं। इससे आंखों की रौशनी बनी रहेगी। 

आंखों के लिए फायदेमंद

नसों में दर्द काफी खतरनाक होता है। इसे सहना मुश्किल होता है। साइटिका जैसी समस्याओं में शीशम के पत्तों का रस पीने से काफी आराम मिलता है। ये दर्द कम करता है। 

नसों का दर्द दूर कर

यदि खून साफ न हो, तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। ऐसे में शीशम के पत्तों का रस पिएं। इसके सेवन से खून साफ रहता है। 

खून साफ करे

अगर किसी के पेट में गर्मी होती है, तो उसे मुंह के छालों की समस्या रहती है। ऐसे में इन पत्तों का रस शहद के साथ पिएं। इससे पेट ठंडा रहेगा और मुंह के छाले दूर होंगे। 

मुंह के छाले दूर करे

महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की काफी दिक्कत होती है। इससे निजात पाने के लिए आपको हर दिन 2-3 बार शीशम के पत्तों का रस पीना चाहिए। इससे पेशाब की जलन भी कम होगी। 

यूरिन इंफेक्शन से राहत

अगर आपको स्किन पर खुजली या जलन की समस्या रहती है, तो रोजाना शीशम के पत्तों का रस पिएं। इसके सेवन से स्किन से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं दूर रहती हैं।

स्किन रहेगी हेल्दी

निक्की कुमारी

बासी मुंह खीरा खाने के क्या फायदे होते हैं?: Cucumber Benefits