चुकंदर से बनाएं इडली, नोट करें रेसिपी

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

2 कप चावल,1 कप उड़द दाल, 1  कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर,  नमक, ईनो, पानी।

स्टेप 1

चुकंदर इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को धोकर  पानी में भीगोकर रख दें।

स्टेप 2

5 घंटे के बाद इनका पानी निकाल लें।  फिर इसे मिक्सर में डालकर गाढ़ा  पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 3

अब 3- 4 चुकंदर को छिल लें। फिर चुकंदर को कद्दूकस कर लें और इसे तैयार किए हुए बैटर में डालकर मिलाएं।

स्टेप 4

इसके बाद इसमें नमक डाल दें। फिर  इस बैटर को रातभर गर्म जगह पर  फरमेंट होने के लिए रख दें।

स्टेप 5

अगले दिन इडली के ट्रे को तेल से ग्रीश  कर लें। फिर करछुल की मदद से  बैटर को ट्रे में डाल दें।

स्टेप 6

15- 20 मिनट के लिए इडली को स्टीमर  में डालकर स्टिम होने दें। जब ये पक  जाएं, तो इडली को निकाल लें।

स्टेप 7

तैयार है चुकंदर इडली। गरमागरम  चुकंदर इडली को नारियल की चटनी  और सांभर के साथ सर्व करें।

बच्चों के लिए टिफिन में बनाकर दें मुरमुरा डोसा

Recipe

निधि मिश्रा