सुनैना
लिप ऑयल एक स्किनकेयर मेकअप उत्पाद है, जो आपके होठों को मॉइस्चराइज़ करते हैं और चमक प्रदान करते हैं।
लिप ऑयल क्या है
लिप ऑयल में बहुत हल्का चिपचिपापन होता है, जो शुष्क, परतदार और खुरदुरे होंठों से जल्द राहत दिलाता है।
लिप ऑयल कैसे मदद करता है
लिप ऑयल, लिप ग्लॉस और लिप बाम से अलग होता है। लिप ऑयल लगाने के बहुत फायदे हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में।
लिप ऑयल के फायदे
लिप ऑयल आपके होठों को मॉइश्चराइज़ करता है। इसमें कई तरह के फैटी एसिड होते हैं, जो सूखे होंठों को नमी प्रदान करते हैं।
कई बार होंठों में रूखेपन के कारण इरिटेशन होती है। लिप ऑयल होठों को मुलायम बनाने में मदद करता है।
लिप ऑयल होठों के कालेपन को दूर कर उन्हें नेचुरल गुलाबी रंग प्रदान करने में सहायता करता है।
लिप ऑयल लिप ग्लॉस का एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह होठों को नेचुरल चमक देता है।