सुनैना
घी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है।जो होंठों को मुलायम और कोमल बनाता है।आइए जानते हैं घी से लिप बाम बनाने का तरीका।
घी और बी वैक्स को पिघला लें। इस मिक्स्चर में एसेंशियल ऑयल डालें।स्टोर कर लें और ठंडा होने पर उपयोग करें।
घी और बी वैक्स को पिघला लें।इसके बाद शहद मिलाएं और इसे एक एयर टाइट डिब्बे में भर लें। इस होममेड लिप बाम का यूज़ आप जब चाहे तब कर सकती हैं।
3 बड़े चम्मच घी ले लीजिए और इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और शहद मिलाकर गर्म कर लीजिए।जब यह जम जाए तो इसे नियमित रूप से होठों पर लगाइए।
घी,कोकोआ बटर और बी वैक्स को डबल बॉयलर में पिघला लें।जब ये पिघल जाये तो उसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालें।मिश्रण को जार में डालें और ठंडा होने दें।
इस लिप बाम को बनाने के लिए शिया बटर और घी को पिघला लें। अब इस में ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल डालें। स्टोर कर लें और ठंडा होने पर उपयोग करें।
घी,बादाम का तेल और बी वैक्स को बॉयलर में पिघला लें। अब इस में एसेंशियल ऑयल डालें। स्टोर कर लें और ठंडा होने पर उपयोग करें।
घी,विटामिन इ और बी वैक्स को डबल बॉयलर में पिघला लें अब इस में एसेंशियल ऑयल डालें। मिश्रण को जार में भरें और ठंडा होने दें।