श्वेता
करवा चौथ पहली बार मना रहीं हैं तो इन बातों का रखें ख्याल
करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।
पहला करवा चौथ हर स्त्री के लिए खास होता है। आइये जानते हैं पहली बार व्रत रखने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
करवा चौथ के दिन सुरज निकलने से पहले बहू को सास की दी हुई सरगी जरूर खानी चाहिए। सरगी में ज्यादा ना खाएं इससे तबियत खराब हो सकती है।
आप चाय, कॉफी और पानी नहीं पी सकती क्योंकि इस दिन निर्जल व्रत रखा जाता है। पूजा के बाद ही आप कुछ खा पी सकती हैं।
करवा चौथ के दौरान लाल रंग को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करे की लाल रंग के कपड़े पहने।
करवा चौथ पर महिलाएं मेंहदी जरुर लगवाएं और सोलह श्रृंगार करें, क्योकि यह सौभाग्य, समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक होता है।
करवा चौथ के दिन व्रत खोलने के बाद विवाहित महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को सात्विक भोजन करना चाहिए।
महिलाओं को करवा चौथ पूजा करनी चाहिए और शाम को व्रत तोड़ने से पहले करवा चौथ की कथा जरुर सुननी चाहिए तभी व्रत पूरा माना जाता है।
व्रत खोलने के बाद एक बार में ज्यादा पानी पीने या खाना खाने से बचें। ज्यादा खाना खाने से आपको परेशानी हो सकती है।
श्वेता