Renuka Goswami

Entertainment 

फिल्म रिलीज होने के बाद मिसेज माही ने कहा फैंस को शुक्रिया

हाल ही में बीते शुक्रवार को जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। 

जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। और फैंस फिल्म के बेहतरीन म्यूजिक के साथ-साथ जान्हवी कपूर की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। 

जिसे देख एक्ट्रेस जान्हवी कपूर काफी खुश हैं। और फिल्म को पसंद करने के लिए दर्शकों का दिल से शुक्रिया करना चाहती हैं। 

क्ट्रेस जान्हवी कपूर पहले भी राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही में काम कर चुकी हैं। 

जान्हवी कपूर ने मिसेज माही के किरदार और फिल्म से जुड़ी यादों को साझा करते हुए प्रशंसकों को धन्यवाद किया है। 

जान्हवी कपूर ने अपने फैंस के प्यार को देखते हुए कहा है, कि आपके प्यार और साथ से मुझे हमेशा बेहतर करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। 

जान्हवी इस फिल्म को अपने दिल का हिस्सा मानती हैं। और फैंस के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने का वादा किया है।