भगवान श्री कृष्ण के इन पसंदीदा भोग के बिना अधूरी होती हैं जन्माष्टमी

Janmashtami 2023

स्वाति कुमारी

 पंचामृत के बिना श्री कृष्ण की पूजा अधूरी है। इस दिन पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक करें और फिर प्रसाद के रूप में बांटे।

 आटे की पंजीरी लड्डू गोपाल को बहुत पसंद है, इसलिए धनिया और आटे दोनों की पंजीरी का भोग कान्हा जी को जरूर लगाएं।

 जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को मखाने और मेवे वाली खीर का  भोग लगाएं। उन्हें ये काफी प्रिय है। इसके बिना आपकी पूजा अधूरी मानी जाती हैं।

मखाना पाग पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर तैयार किया जाता है। कई मंदिरों में श्री कृष्ण को इसका भोग लगाया जाता है। 

भगवान श्री कृष्ण को मक्‍खन मिश्री बहुत पसंद है। इस प्रसाद को बनाने के लिए केवल सफेद मक्खन और मिश्री की जरूरत होती है।

बाल गोपाल को काले तिल प्रिय है। जन्माष्टमी पर काले तिल से बनी किसी भी चीज का आप भोग भगवान कृष्ण को लगा सकती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कान्हा जी ने दुर्योधन के छप्पन भोग को त्यागकर विदुर जी के घर जाकर साग खाया था। इसलिए, उन्हें ये प्रिय है।

मंदिर में दीपक जलाते समय रखें इन 7 बातों का ध्यान

Puja Tips

स्वाति कुमारी