निक्की कुमारी
beauty
हर कोई मोटे और घने बालों का सपना देखता है, लेकिन सही केयर ना मिलने की वजह से ये हो नहीं पाता। ऐसे में आप मेथी के इस्तेमाल से घने बाल पा सकते हैं। आइए जानें-
मेथी में प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम, फैट, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है।
मेथी के फायदे
मेथी के बीज में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है।
बालों को मजबूत करे
मोटे और घने बालों के लिए मेथी को पूरी रात भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट रखने के बाद इसे माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
मेथी का पेस्ट लगाएं
बालों को मोटा और घना बनाने के लिए आप मेथी और गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जड़ से नए बाल उगना शुरू होंगे। दोनों को भिगोकर पीस लें और बालों पर लगाएं।
मेथी और गुड़हल
मेथी दाना और नारियल तेल दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल तेल और मेथी को मिलाकर लगाने से जड़ से नए बाल उगने में मदद मिलती है।
मेथी दाना और नारियल तेल
मेथी कलौंजी और दही को मिलाकर बालों पर लगाने से बालों से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होती हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है। तीनों को पीसकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट में हेयरवॉश करें।
मेथी कलौंजी और दही
निक्की कुमारी
कर्ली बालों पर स्ट्रेटनर कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?: Curly Hair Straightening