निक्की कुमारी

beauty

कर्ली बालों पर स्ट्रेटनर कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?: Curly Hair Straightening

कर्ली बालों पर स्ट्रेटनर यूज करते हुए लड़कियां अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिनसे उनके बालों को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में आइए जानें कर्ली बालों को स्ट्रेट करने के आसान स्टेप्स-

बालों में हेयर स्ट्रेटनर यूज करने से पहले उन्हें अच्छे से साफ करना बहुत ही जरूरी है। हमेशा इसका इस्तेमाल करने से पहले एक अच्छे हर्बल शैंपू से बालों को साफ करें।

बालों को धोना है जरूरी

अपने घुंघराले बालों को आप सीधा करना चाहती हैं, तो आपको धुले हुए बालों को अच्छे से सुखाना होगा। हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कभी भी गीले बालों पर नहीं करना चाहिए।

सूखे होने चाहिए बाल

घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए अपने सूखे हुए बालों पर प्रोटेक्टिंग सीरम जरूर लगाएं। सीरम आपके बालों पर एक प्रोटेक्शन लेयर बनाता है, जो हीट से आपके बालों को होने वाले डैमेज के रिस्क को कम करता है। 

प्रोटेक्टिंग सीरम लगाएं

बालों को स्ट्रेट करते हुए तापमान का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। बहुत ज्यादा गर्म स्ट्रेटनर आपके बालों को डैमेज कर सकता है। इससे बालों की नमी भी खत्म हो सकती है।

टेंपरेचर सेटिंग्स का रखें ध्यान

बहुत से लोग बालों को वॉश करने के बाद सीधे उन पर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने लगती हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। बालों को सुखाने के बाद उन पर कंघी करें।

बालों को कंघी करें

घुंघराले बालों को स्ट्रेस करते हुए उन्हें हमेशा पार्टेशन में बांटें। इससे बाल अच्छे से स्ट्रेट होंगे। ध्यान रहे बहुत पतली लेयर्स ही लें क्योंकि घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने में वक्त ज्यादा लगता है।

पार्टेशन में करें स्ट्रेट

निक्की कुमारी

इन 7 वजहों से झड़ते हैं बाल, हर कोई है हेयरफॉल से परेशान: Causes For Hair Loss