मधु गोयल
Lifestyle
चादर का जैसे ही रंग फेड होता है उसे फेंक दिया जाता है। आप अपनी पुरानी चादर को फेंकने की जगह उसे कई और तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसके कुछ हैक्स-
पुरानी चादर को डोर मेट की तरह यूज कर सकते हैं। डोर मेट बनाने के लिए सबसे पहले चादर को फोल्ड करके डोर मेट का आकार दे दें। इसके बाद चादर को चारों तरफ से सिल दें।
डोर मेट बनाएं
रसोई की अलमारी में डिब्बों को रखने से पहले कपड़ा बिछाते हैं, तो आप इसके लिए अपनी पुरानी चादर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका किचन देखने में खूबसूरत लगेगा।
रसोई में इस्तेमाल
इसके अलावा आप कॉटन की चादर को किचन की बेहतर सफाई के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप मसालों के डिब्बे और टाइल्स को भी साफ कर सकते हैं।
किचन की सफाई
पुरानी बेडशीट से आप बहुत ही खूबसूरत कैरी बैग भी बना सकती हैं। इसे आप बाजार या सब्जी लाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है।
बनाएं बैग
अगर आपकी पुरानी चादर आपको बहुत ही पसंद है और फेंकने का मन नहीं है, तो आप इससे पर्दा भी बना सकती हैं। ये आपके घर की शोभा बढ़ाएगा। इसे बनाना आसान है।
पर्दा बनाएं
अगर आप घर की अच्छे से साफ सफाई करने की सोच रही हैं, तो आप अपनी पुरानी चादर से क्लीनिंग क्लॉथ भी बना सकती हैं। इससे सफाई का काम बहुत ही आसानी से होगा।
क्लीनिंग क्लॉथ बनाएं
Anjali Mrinal