निक्की कुमारी

Lifestyle

गंदे से गंदे हेयर ब्रश को मिनटों में करें साफ, चमकेगा नए जैसा: Hair Brush Cleaning

अगर आपका हेयर ब्रश भी बहुत ही ज्यादा गंदा हो चुका है, तो उसे साफ करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइए जानें सफाई का तरीका-

2 बड़े चम्मच सोडा, 1 बड़ा चम्मच सिरका और गरम पानी मिलाएं। ब्रश के ब्रिसल्स को पानी में 10 मिनट के लिए भिगोएं। इससे कुछ ही देर में सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

बेकिंग सोडा और गरम पानी

टूथब्रश की मदद से कंघी में से सारे बाल निकाल लें। इसके बाद इसे गरम पानी और लिक्विड सोप के घोल में भिगोकर साफ कर लें। इससे कंघी नई सी चमकेगी। 

टूथब्रश से सफाई

पहले कंघी को पानी से साफ करें। इसके बाद इसके ऊपर ढेर सारा शेविंग फोम लगाकर उसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक पुराने टूथब्रश से इसकी सफाई कर लें।  

शेविंग फोम

इसके लिए  1 चम्मच शैम्पू या डिश सोप और 4 कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण में भिगोकर कंघी की सारी गंदगी को सावधानी से निकाल लें और तौलिए से ब्रश को सुखा लें। 

शैम्पू से सफाई

एक कॉटन पैड पर एल्कोहल लें। इसे अपने हेयर ब्रश पर कुछ देर के लिए रगड़ें। इससे बैक्टिरिया का खात्मा हो जाएगा। बाद में इसे लिक्विड सोप से साफ कर लें।

एल्कोहल से सफाई

डीप बाउल में गर्म पानी लें और उसमें डिश सोप मिलाएं। इसके अंदर अपने हेयर ब्रश को 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे किसी भी ब्रश की मदद से रगड़ें। 

डिश सोप से सफाई

निक्की कुमारी

घर की इन 6 चीजों से करें पंखे की सफाई, दिखेगा नए जैसा: Ceiling Fan Cleaning