निक्की कुमारी
Lifestyle
अगर आपको भी भारी-भरकम पर्दों की सफाई करना मुश्किल लगता है, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान हैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका ये काम मिनटों में हो जाएगा।
इसके लिए आप बेकिंग सोडा या कॉर्नस्टार्च की काफी अच्छी मात्रा दाग के ऊपर डालें और इसे कम से कम 60 मिनट के लिए दाग पर यूं ही रहने दें। बाद में इसे साफ कर लें।
बेकिंग सोडा या कॉर्नस्टार्च
पर्दों को साफ करने का सिंपल और आसान तरीका है उन्हें वैक्यूम क्लीनर से साफ करना। इससे उन पर धूल और गंदगी जमा नहीं होगी और हमेशा आपके पर्दे चमकेंगे।
वैक्यूम क्लीनर
अगर आपको पर्दों को खोलकर धोना मुश्किल लगता है, तो आप घर पर उन्हें स्टीम क्लीनर की मदद से आसानी से साफ कर सकती हैं। इससे धूल-मिट्टी आसानी से साफ हो जाएगी।
स्टीम क्लीनर से सफाई
गंदे पर्दों को सफेद सिरके में कम से कम 10 से 20 मिनट तक के लिए भिगाकर रखें। इसके बाद डिटर्जेंट से धोएं। इससे सभी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।
सिरके से सफाई
अगर पर्दों को फेब्रिक बहुत ही डेलिकेट है, तो इसे आप लिक्विड डिश सोप की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इससे पानी में डालकर पर्दों को भिगोएं और अच्छे से धो लें।
लिक्विड डिश सोप
पर्दों की सफाई के लिए आप ठंडे पानी और क्लीनर का घोल तैयार कर सकती हैं। इस मिश्रण में पर्दों को कुछ समय के लिए रखें और बाद में धो लें। इससे भी पर्दे आसानी से साफ किए जा सकते हैं।
ठंडे पानी से धोएं
निक्की कुमारी
घर की इन 6 चीजों से करें पंखे की सफाई, दिखेगा नए जैसा: Ceiling Fan Cleaning