प्रतिमा सिंह
परफेक्ट तरीके से लिप ग्लॉस लगाने के लिए लिप स्क्रब, लिप बाम/लिप ऑयल, लिप लाइनर, लिपस्टिक, और लिप प्लंपर ग्लॉस जैसी चीजों की ज़रूरत पड़ेगी।
अगर आपके होंठ कटे-फटे हैं तो मेकअप के बाद यह उभरकर सामने आते हैं, जो देखने में बद्दा लगता है। इससे बचने के लिए स्क्रब से 2-3 मिनट हल्का मसाज दें।
होंठों को सही बेस देने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसके बाद ड्राइनेस से छुटकारा पाने के लिए लिप ऑयल या लिप बाम का इस्तेमाल करके होठों को नरिश करें।
लॉन्ग लास्टिंग लिप ग्लॉस के लिए मैचिंग शेड में थोड़ा सा फाउंडेशन/कंसीलर भी लगाएं। इससे एक बार में ही होंठ एक समान हो जाएंगे। इस बेस पर पाउडर अप्लाई करें।
पतले होठों को मोटा दिखाने के लिए लिपस्टिक के बजाय लिप लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए। लिप ग्लॉस लगाने से पहले लिप लाइनर का उपयोग जरूर करें।
लिप लाइनर से अपने होठों को हाइलाइट करें। इसके बाद ही लिपस्टिक या लिप लॉस अप्लाई करें। ऐसा करके आप अपने होंठों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
आकर्षक होठों के लिए पहले लिपस्टिक को लिप ब्रश से छोटे-छोटे स्ट्रोक्स का इस्तेमाल करते हुए अप्लाई करें। ट्रेंडी लुक के लिए वाइब्रेंट कलर लिप शेड चुनें।
प्रतिमा सिंह