निक्की कुमारी
Lifestyle
आजकल के माहौल में बच्चे गाली देना बहुत ही आसानी से सीख जाते हैं। बच्चे की इस गंदी आदत को वक्त रहते दूर करने के लिए आप कुछ पेरेटिंग टिप्स की मदद ले सकते हैं।
इस कंडीशन में बच्चे को गाली के गलत प्रभाव के बारे में समझाएं। उसे ये बताएं कि इससे उसकी छवि लोगों को बीच में खराब हो सकती है और उसके दोस्त भी उसे छोड़ सकते हैं।
गाली का बुरा प्रभाव बताएं
अक्सर छोड़े बच्चों को गाली का मतलब ही नहीं पता होता। ऐसे में उन्हें बताएं कि ये गलत शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल करना समाज में गलत माना जाता है। इससे दूसरों को ठेस पहुंचती है।
सही-गलत का फर्क बताएं
अक्सर बच्चों को गुस्सा जाहिर करने के लिए अल्टरनेटिव वर्ड नहीं पता होते और वो गाली देते हैं। ऐसे में उन्हें ओह गॉस, ओह गॉड जैसे अल्टरनेटिव वर्ड सिखाए जा सकते हैं।
अल्टरनेटिव वर्ड सिखाएं
बच्चे को बताएं कि हम सभी एक परिवार में रहते हैं। पारिवारिक मूल्यों के अनुसार, गाली देना अच्छा नहीं माना जाता। गाली देने से उसकी पर्सनालिटी खराब हो जाएगी।
पारिवारिक मूल्य बताएं
अगर आपके बच्चे को गाली देने की बुरी आदत हो चुकी है, तो उसे गलत शब्द बोलने पर हर बार टोकें। जितना हो सके, उसे प्यार से समझाने की कोशिशें करें।
तुरंत टोकें
ज्यादातर बच्चे गलत संगत से ही गालियां देना सीख लेते हैं। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चे की संगत पर ध्यान दें। गलत बच्चों से उन्हें दूर रखें और उन्हें अच्छी संगत दें।
संगत पर नजर रखें
निक्की कुमारी
बच्चे को आता है ज्यादा गुस्सा? ऐसे करें कंट्रोल: Parenting Tips