सुनैना
पुदीने की चाय एक ताज हर्बल पेय है, जो सांस संबंधी समस्याओं को दूर करता है। यह बलगम को साफ करके गले की खराश को कम करता है।
पुदीना की चाय
अदरक की चाय में गुणकारी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों पाए जाते हैं जो आम खांसी और सर्दी को ठीक करने में मदद करते हैं।
अदरक की चाय
इसमें मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
हल्दी वाला दूध
एंटीऑक्सिडेंट और नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर फेफड़ों की कार्यप्रणाली और ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
चुकंदर का रस
ग्रीन टी कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो फेफड़ों के टिशूज पर एंटी-इंफ्लेमेटरी और सुरक्षात्मक प्रभाव डालती है।
ग्रीन टी
पाइनएप्पल यानी अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में बलगम और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
पाइनएप्पल जूस
नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक होता है।
नींबू और गर्म पानी
मुलेठी की चाय सांस संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए जानी जाती है और बलगम को साफ करने में भी मदद करती है।
मुलेठी की चाय