सुनैना
शराब फैटी व अन्य लिवर डिजीज का मुख्य कारण है, इसलिए इससे दूर रहें।
यदि आपको फैटी लिवर है तो ऐडेड सुगर वाली चीजों से दूर रहें।
तले हुए भोजन से बचें क्योंकि इनमे बहुत अधिक फैट और कैलोरीज होती हैं।
फैटी लिवर वाले लोगों को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए।
अधिक नमक खाना आपकी बॉडी में ज़रूरत से अधिक पानी रोक सकता है,इसलिए नमक कम खाएं।
फास्ट फूड जैसे पास्ता का सेवन भी लिवर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
चावल का उपयोग भी फैटी लिवर वालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
अगर आपको फैटी लिवर है तो फुल फैट चीज़ का सेवन करने से बचना चाहिए।