स्वाति कुमारी
हमारे शरीर को कई तरह के मिनरल्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में जब शरीर में मिनरल्स की कमी होने लगती है, तो उसका असर हमारे रोजाना के कामकाज पर पड़ता है।
ऐसे में आज हम आपको बताने वाले है कि किन मिनरल्स की कमी के कारण हम बार-बार बीमार पड़ जाते है और आप किन फूड्स को डाइट में शामिल करके इनकी कमी को पूरा कर सकते है।
आयरन की कमी होने से एनीमिया हो सकता है, जिसमें थकान महसूस होना, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आलू, चुकंदर और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें।
आयरन
जिंक, इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में सहायक है। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में जिंक अहम भूमिका निभाता है। भोजन में लहसुन, बीन्स या अन्य फलियों को शामिल करें।
जिंक
मैग्नीशियम की कमी के चलते मांसपेशियों में ऐंठन, थकान महसूस होना और कब्ज जैसी समस्याएं पेश आती हैं। इससे बचने के लिए आप काजू, पालक के साथ डार्क चॉकलेट को डाइट में शामिल करें।
मैग्नीशियम
कैल्शियम, सेहत के लिए सबसे जरूरी मिनरल्स माना जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के साथ मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के लिए जरूरी होता है। आप अपनी डाइट में दूध से बने उत्पाद को शामिल कर सकते हैं।
कैल्शियम
पोटैशियम, स्वास्थ्य के लिए जरूरी खनिज है, जो शरीर में तरल पदार्थ के सही संतुलन के साथ ही हृदय की मांसपेशियों के संकुचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेब, संतरा, केला जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।
पोटैशियम
स्वाति कुमारी