स्वाति कुमारी
हरियाली तीज के व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं, जिनका पालन सुहागन महिलाओं को करना चाहिए।
हरियाली तीज व्रत में सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इसे पति की लंबी उम्र का प्रतीक माना गया है।
महिलाएं काले और सफेद कपड़े न पहनें। इस रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है। इसके बजाय लाल या हरे रंग के वस्त्र पहनें।
महिला तीज का व्रत शुरू कर रही है, तो उसे बीच में व्रत नहीं छोड़ना चाहिए। ये व्रत पूरे विधि-विधान से करना चाहिए।
तीज का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को इस दिन सोने के बजाय पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन करना चाहिए।
तीज व्रत पारण मुहूर्त से पहले नहीं खोलना चाहिए। मुहूर्त से पहले या बाद में व्रत तोड़ने से इसका फल नहीं मिलता है।
महिलाएं व्रत के दौरान अपने पति से लड़ाई-झगड़े ना करें। इसके बजाय उन्हें शिव और पार्वती का ध्यान करना चाहिए।
हरियाली तीज के व्रत में महिलाएं भूलकर भी जल या दूध का सेवन ना करें। इससे उन्हें मनवांछित फल प्राप्त नहीं होता है।
स्वाति कुमारी