श्‍वेता

Hair Care

चमकदार और मजबूत बालों के लिए लहसुन का तेल  इस्तेमाल करने के तरीके

बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों के झड़ने को कम करने के लिए लहसुन के तेल को इन तरीकों से करें इस्तेमाल।

लहसुन का तेल लें और उसे हल्का गर्म करें। इससे पूरे स्कैल्प पर धीरे से मसाज करें और 30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें।

लहसुन का तेल

2 चम्मच लहसुन के तेल में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगायें और 20 मिनट बाद बालों को धो लें।

लहसुन तेल और शहद

1 चम्मच लहसुन के तेल में 2 से 3 बूंदे रोजमेरी ऑयल मिलायें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगायें और 30 मिनट बाद धो लें।

लहसुन तेल और रोजमेरी

1कप एलोवेरा जेल में 2 चम्मच लहसुन का तेल मिलायें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगायें और 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

लहसुन तेल और एलोवेरा

2 अंडे फेट लें और इसमें 1 चम्मच लहसुन का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगायें और 30 मिनट बाद धो लें।

लहसुन तेल और अंडे

लहसुन के तेल में 3 से 4 बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलायें। इसे स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें और 10 मिनट बाद धो लें।

लहसुन तेल और टी ट्री ऑयल

श्‍वेता

 Hair Care

बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें