गर्मी के मौसम में अपने टेरेस गार्डन में लगाएं ये सब्जियां

Gardening Tips

स्वाति कुमारी

यदि आप अपने घर पर आर्गेनिक सब्जियां उगाना पसंद करते हैं, तो गर्मियों के मौसम में खाई जाने वाली इन सब्जियों को अपने टेरेस गार्डन में जरूर लगाएं।

घरो में लोग टमाटर की चटनी, टमाटर का सॉस आदि खाना खूब पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में घर पर चेरी टमाटर, या नॉर्मल टमाटर का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है।

लौकी एक बेल वाली सब्जी है। गर्मी के दिनों में लौकी लगाने पर 60-65 दिनों के अंदर इस में सब्जियां लगने लगते हैं। इसे आप आसानी से अपने टेरेस पर लगा सकते हैं।

अगर आपको बैंगन पसंद है तो फिर आपको इस गर्मी के मौसम में इसका पौधा लगाना चाहिए। इसके पौधे को आप आसानी से गमले में लगा सकती हैं।

किसी भी किराना की दुकान से आप धनिया का बीज लाकर आसानी से घर के छत पर धनिया उगा सकते हैं। ध्यान देना है कि इसमें अधिक पानी न डालें अन्यथा इनके सड़ने का डर रहता है।

हरी मिर्च का पौधा गर्मी में आप आसानी से अपने टेरेस पर लगा सकते हैं। समय-समय पर खाद, पानी और कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहने पर ये तेजी से हरा-भरा हो जाता है।

ग्रेवी वाली सब्जी बिना प्याज के टेस्टी नहीं होती है। गर्मी के मौसम में इसे आसानी से गमले में उगाया जा सकता है। आप छोटे-छोटे गमलों में इसे सही खाद की मदद से उगाएं।

सूखने लगे हैं फूल-पौधे तो इन उपायों से करें उन्हें हरा-भरा

Gardening Tips

स्वाति कुमारी